×

पाक को पॉर्न स्टार पसंद: तभी जनाब ने इन्हें बना दिया कश्मीरी पीड़ित

अब्दुल बासित जोकि पाकिस्तान के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त रह चुकें है। इन दिनों काफी ट्रोल हो रहे हैं। साथ ही इनकी हंसी भी उड़ाई जा रही है। अब्दुल बासित का एक ट्वीट हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Vidushi Mishra
Published on: 22 March 2023 1:59 PM GMT
पाक को पॉर्न स्टार पसंद: तभी जनाब ने इन्हें बना दिया कश्मीरी पीड़ित
X
अब्दुल बासित पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स

नई दिल्ली : अब्दुल बासित जोकि पाकिस्तान के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त रह चुकें है। इन दिनों काफी ट्रोल हो रहे हैं। साथ ही इनकी हंसी भी उड़ाई जा रही है। अब्दुल बासित का एक ट्वीट हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब्दुल बासित ने पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स का एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर, उन्हें भारतीय सेना की पिटाई का शिकार हुआ कश्मीरी युवक बताया था। अब्दुल बासित ने ट्विटर पर जॉनी सिन्स को अनंतगाग का युसूफ बताया था। दुनिया भर में इसके लिए ट्रोल हो रहे अब्दुल बासित अब खुद जॉनी सिन्स ने जवाब दिया है।

यह भी देखें... 4 पैसे में पेट्रोल! अगर गाड़ी चलाते हैं तो आप भी जान लें ये…

जॉनी सिन्स ने ट्वीट किया कि मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपके चलते मेरे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। अब्दुल बासित ने सिन्स की एक इमेज को रिट्वीट करते हुए उन्हें पैलेट गन से जख्मी हुआ कश्मीरी युवक बताया था। जॉनी सिन्स ने बासित के मजे लेते हुए कहा कि मेरी दृष्टि एकदम ठीक है। इसके साथ ही उन्होंने बासित को दुनिया भर में और फेमस करने के लिए थैंक्स बोला।

उन्होंने कहा कि 'दुनिया भर में फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद। लेकिन, मेरी नजर पूरी तरह से ठीक है।' अब्दुल बासित ने ट्विटर पर पॉर्नस्टार की तस्वीर साझा कर दी थी, उसके बाद से ही वह लगातार भारत समेत दुनिया भर के यूजर्स द्वारा ट्रोल किए जा रहे थे।

इससे पहले भी कई पाकिस्तानी मंत्री ट्विटर पर प्रॉपेगैंडा फैलाने पर ट्रोल हो चुके हैं। मंत्री फवाद चौधरी हों या फिर पूर्व होम मिनिस्टर रहमान मलिक, सभी को ट्विटर पर अपने झूठ के चलते मजाक का पात्र बनना पड़ा है।

यह भी देखें... कश्मीर में मौत! अलर्ट पर सुरक्षाबल, तो घाटी में नहीं बदल रहे हालात

पॉर्न स्टार जॉनी सीन्स

छह फीट लंबे जॉनी एडल्ट फिल्मों के जाने माने स्टार हैं। कई अवार्ड भी जीत चुके हैं। इनका एक यूट्यूब चैनल दुनियाभर में खासा लोकप्रिय है। इसके लाखों सब्सक्राइबर हैं। जॉनी की पहचान दुनियाभर में है।

वैसे उनका असली नाम स्टीवन वोल्फ है। वो लॉस वेगास में रहते हैं। हालांकि 2019 में उन्होंने पहले घोषणा की कि वो अब एडल्ट फिल्मों में काम करना बंद कर रहे हैं लेकिन फिर कहा - अगर वाकई कोई अच्छी फिल्म मिली तो उसमें काम करने पर विचार कर सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story