×

LoC पर जोरदार हमला: पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, आर्मी ने दिया तगड़ा जवाब

इस महीने पाकिस्तान लगभग अब तक 32 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है। इसके पहले बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था।

Shivani
Published on: 29 Oct 2020 1:12 PM GMT
LoC पर जोरदार हमला: पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, आर्मी ने दिया तगड़ा जवाब
X

श्रीनगर: भारत और अमेरिका के बीच हाल में ही डिफेन्स डील हुई है। पाकिस्तान भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता और रक्षा समझौतों को लेकर पहले से ही बौखलाया हुआ है और यही बौखलाहट एलओसी पर सीमा के उस पार से जाहिर कर रहा है। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से आज फिर सीज फायर का उललंघन करते हुए फायरिंग की गयी। हालानी भारतीय सेना ने भी पड़ोसी मुल्क की सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया।

पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग

दरअसल, पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर में सीमा लगातार सीज फायर उल्लंघन करता रहता है। इसी कड़ी में गुरूवार को पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की गयी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना ने पाकिस्तान के आक्रामक व्यवहार का मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये भी पढ़ेंः मुंगेर हिंसाः कांग्रेस ने मोदी और नीतीश को निशाने पर ले लिया है, दागे हैं सवाल

भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने गुरूवार शाम बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

Pakistan Ceasefire Violation heavy firing mortar-shelling at Poonch Jammu kashmir

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा: पुलवामा हमले की बात कबूली, बताया बड़ी कामयाबी

इस महीने 32 बार सीज फायर उल्लंघन कर चुकी पाकिस्तान सेवा

बता दें कि इस महीने पाकिस्तान लगभग अब तक 32 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है। इसके पहले बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं पीछे दिनों एक महिला और 3 मवेशी घायल हुए थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story