×

166 मौतों का जिम्मेदार आंतकी का पापा बना पाकिस्तान, यहां हो रहा बेइज्जत

आतंकी हाफिज सईद को यूनाइटेड नेशन ने हर महीने डेढ़ लाख रुपये देने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने आंतकी हाफिज सईद के खर्चा-पानी के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दरवाजा खटखटाया था। ये वही हाफिज सईद है जिसको मुंबई आतंकी में अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया था।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Jun 2023 9:54 AM GMT
166 मौतों का जिम्मेदार आंतकी का पापा बना पाकिस्तान, यहां हो रहा बेइज्जत
X

नई दिल्ली : आतंकी हाफिज सईद को यूनाइटेड नेशन ने हर महीने डेढ़ लाख रुपये देने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने आंतकी हाफिज सईद के खर्चा-पानी के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दरवाजा खटखटाया था। ये वही हाफिज सईद है जिसको मुंबई आतंकी में अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया था। 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में 32 विदेशी नागरिकों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि इस हमले की साजिश हाफिज सईद ने रची थी। इसके साथ ही हाफिज सईद के ऊपर अमेरिका ने 71 करोड़ का ईनाम रखा है।

यह भी देखें... राजधानी लखनऊ में लगतार दो दिन से हो रही है तेज बारिश, देखें तस्वीरें

पाकिस्तान ने सयुंक्त राष्ट्र को लिखी चिट्ठी

पाकिस्तान ने सयुंक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखकर कहा, ‘’जमात उद दावा का मुखिया हाफिज सईद और उसका परिवार भूखा मर रहा है। चिट्ठी में लिखा था कि हाफिज अकेले अपने परिवार का पेट पालता है उसके परिवार में चार सदस्य हैं। परिवार के खाने-पीने और कपड़ों के खर्च के लिए उसे अपने खाते से हर महीने डेढ़ लाख पाकिस्तानी रुपए निकालने की इजाजत दी जाए।’’

बता दें कि पाक की इस अपील को मानने के लिए 15 अगस्त तक की डेडलाइन थी। इस डेडलाइन तक किसी देश ने आपत्ति दर्ज नहीं की तो संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की अपील को मान लिया और हाफिज सईद को अपना परिवार पालने के लिए हर महीने बैंक अकाउंट पैसे निकालने की परमीशन दे दी।

यह भी देखें... सेना का जवाब नहीं! पाकिस्तान को मिला करारा झटका

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के दस्तावेजों के मुताबिक हाफिज सईद का आतंकी आईडी नंबर क्यूडीआई 263 है। इसके साथ ही उसे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख बताया गया है। सयुंक्त राष्ट्र के हाफिज सईद को आतंकी घोषित करने के बाद सभी सदस्य देशों से हाफिज सईद और लश्कर की संपत्तियों को जब्त करने के लिए कहा गया था। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान ने हाफिज पर प्रतिबंध होने के बाद भी उसको अपने संरक्षण में तो रखा ही और उसके साथ ही भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के लिए पूरी आजादी भी दी।

हाफिज सईद की गिरफ्तारी

आतंक के खिलाफ काम करने वाली टीम ने 17 जुलाई 2019 को हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के साथ ही उसके संगठन पर भी बैन लगा दिया गया था। लेकिन फिर भारत ने उसी वक्त इसे पाकिस्तान को दिखावा करते हुए करारा दिया और कहा कि पाकिस्तान हाफिज सईद जैसें आतंकियों को पालने का काम ही करता है।

यह भी देखें... रेड अलर्ट जारी: बारिश से रहें सावधान, मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story