×

पाकिस्तानी सेना ने किया हमला, LoC पर भारतीय पोस्ट और गांवों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय पोस्ट और सीमा पर बसे गाँवों क निशाना बनाया। बिना उकसावे सीमा पार से पुंछ के बालाकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी।

Shivani
Published on: 5 Dec 2020 4:43 PM GMT
पाकिस्तानी सेना ने किया हमला, LoC पर भारतीय पोस्ट और गांवों को बनाया निशाना
X

श्रीनगर: पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर में एलओसी पर लगातार गोलाबारी और धमाके करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में शनिवार को पुंछ और कठुआ जिले में पड़ोसी देश के सैनिको ने नियंत्रण रेखा के पास बनी भारतीय चौकियों और सीमा के गाँवों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पाक सैनिकों ने सीमा पर मोर्टार से गोले भी दागे। हालंकि भारतीय जवानों ने सीमा के उस पार से हो रहे हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी

दरअसल, भारतीय सेना के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में और कठुआ जिले में पाकिस्तान कि ओर से सीज फायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की है। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय पोस्ट और सीमा पर बसे गाँवों क निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि बिना उकसावे सीमा पार से सुबह करीब 12 बजे पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी तथा मोर्टार से गोलाबारी की गयी।

ये भी पढ़ें- चीन बदलेगा मौसम: बारिश-बर्फबारी करेगा मन मुताबिक, करने जा रहा ऐसा काम

पाकिस्तानी सेना ने किया सीमा उल्लंघन

इसके बाद पाकिस्तान ने शाम को जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। बताया जा रहा है कि भारत की सेना ने पड़ोसी देश के सैनिकों को माकूल जवाब दिया। वहीं किसी भारतीय या जवान को नुकसान पहुँचने की खबर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- गुजरात की इस मुस्लिम लड़की ने किया ऐसा काम, पूरी दुनिया में हो रही तारीफ

बता दें कि एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि इसके पहले शुक्रवार को हीरानगर सेक्टर के पानसर सीमा चौकी क्षेत्र में सीमापार से देर रत गोलीबारी की गयी थी। तब भी बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को तगड़ा जवाब दिया था। तड़के तीन बजे फिर दोनों तरफ से गोलाबारी की गयी। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरनाम और करोल कृष्णा सीमा चौकी क्षेत्रों में भी हमला किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story