×

चले दनादन पत्थर: सड़कों पर उतरे मजदूर, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या गुजरात में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इन बढ़ते मामलों के बाद भी लोगों को लॉकडाउन का पालन करने को लेकर सब्र का बांध टूटता दिख रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 4 May 2020 11:56 AM GMT
चले दनादन पत्थर: सड़कों पर उतरे मजदूर, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
X
चले दनादन पत्थर: सड़कों पर उतरे मजदूर, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या गुजरात में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इन बढ़ते मामलों के बाद भी लोगों को लॉकडाउन का पालन करने को लेकर सब्र का बांध टूटता दिख रहा है। इसी के चलते सोमवार को सूरत में बड़ी संख्‍या में प्रवासी मजदूर घर भेजे जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। स्थानीय पुलिस ने जब उन्‍हें समझाने की कोशिश की तो वे और भड़क गए और पथराव करना शुरू कर दिया। इन बेकाबू हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पर मजबूर हो गए।

ये भी पढ़ें...शराब पर घमासान: दंग रह जाएंगे काशी नगरी का ये माहौल देख, बढ़ी प्रशासन की टेंशन

आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज

स्थानीय आला अधिकारी ने बताया कि घटना सूरत के बाहरी इलाके के वरेली गांव की है। प्रवासी मजदूर मांग कर रहे थे कि उन्हें उनके मूल स्थान पर भेजने का इंतजाम किया जाए। मजदूरों ने सूरत- कदोदरा सड़क पर खड़ी कुछ गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया है।

आगे घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मजदूरों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। हालात को बाद में नियंत्रित कर लिया गया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...कोरोना-शराब कनेक्शन: डॉक्टरों ने दी चेतावनी, उमड़ती भीड़ ने बढ़ा दी दिक्कतें

अहमदाबाद में 3817 पॉजिटिव केस

ताजा आकंड़ों के मुताबिक, गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5 हजार पार कर गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में 374 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल बढ़कर 5428 पर पहुंच गई।

वहीं राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमण से 290 लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ अहमदाबाद में 3817 पॉजिटिव केस हैं और रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण 23 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या 208 हो गई।

ये भी पढ़ें...सभी राशन कार्डधारकों को मिलेंगे 50,000 रुपये! यहां पढ़ें पूरी खबर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story