×

BJP को तगड़ा झटका: नहीं रहे ये दिग्गज नेता, शोक में डूबी पार्टी

नीतीश कैबिनेट के मंत्री और बीजेपी विधायक विनोद कुमार सिंह (Vinod Kumar Singh) का दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में निधन हो गया है।

Shreya
Published on: 12 Oct 2020 7:07 AM GMT
BJP को तगड़ा झटका: नहीं रहे ये दिग्गज नेता, शोक में डूबी पार्टी
X
बीजेपी विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन

पटना: बिहार से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री और बीजेपी विधायक विनोद कुमार सिंह (Vinod Kumar Singh) का दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में निधन हो गया है। बता दें कि विनोद कुमार सिंह बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। सिंहर को ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान सिंह का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके पीए राजीव रंजन ने दी है।

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे विनोद

बता दें कि विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। वहीं नीतीश कैबिनेट में मंत्री थे और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे। विनोद सिंह की गिनती बिहार बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी। उनके इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने से बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: गैर मुस्लिमों के साथ अत्याचार: रिजवी की फिल्म में पाक की सच्चाई, जल्द होगी रिलीज

कोरोना से रिकवर होने के बाद फिर बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि कोरोना से वो रिकवर हो गए थे। लेकिन बीते दिनों फिर से उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी मौत के बाद कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: पुजारी गोलीकांड: विपक्षी दलों के निशाने पर यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिया ये आदेश



बिहार के राजनीति में नहीं रहे ये दिग्गज

बता दें कि इससे पहले बिहार के ताकतवर नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था। राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी के पूर्व प्रमुख व संस्थापक राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की बीते काफी समय तबीयत ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका निधन हो गया। उनके मौत की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

यह भी पढ़ें: तूफान ने मचाई तबाही: तीन की मौत, लाखों घरों की बिजली गायब, बह गया रेलवे ट्रैक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story