×

भारत में जम्मू-कश्मीर में सबसे लंबी आयु जीते हैं लोग: रिपोर्ट

जनगणना और रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार जम्मू जैसे राज्य में एक साल तक के बच्चे की जीने की संभावना 74 फीसद होती है जबकि अन्य राज्यों में ये फीसद कम नजर आता है।

Aditya Mishra
Published on: 23 March 2023 9:33 AM GMT
भारत में जम्मू-कश्मीर में सबसे लंबी आयु जीते हैं लोग: रिपोर्ट
X

नई दिल्ली: अगर आप जम्मू-कश्मीर में रहते हैं तो ये खबर आपको जरुर पढ़नी चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर के एक साल के बच्चे की जीवन प्रत्याशा देश के बाकी दूसरे राज्यों से काफी बेहतर है।

वहीं बिहार और झारखंड ऐसे राज्य हैं जहां पुरुषों की जीवन प्रत्याशा या औसत जीवनकाल महिलाओं से अधिक है, जबकि केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां ग्रामीणों की औसत आयु शहर में रहने वालों से ज्यादा है। ये आंकड़े हाल ही में महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने जारी किए हैं।

जनगणना और रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार जम्मू जैसे राज्य में एक साल तक के बच्चे की जीने की संभावना 74 फीसद होती है जबकि अन्य राज्यों में ये फीसद कम नजर आता है।

ये भी पढ़ें...वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को खुश कर देगी यह खबर, आप भी जरूर पढ़ें…

बिहार और झारखंड में पुरुष महिलाओं को छोड़ रहे पीछे

इस डेटा से ये भी पता चलता है कि भारत में बिहार और झारखंड ही एकमात्र ऐसे राज्य है जहां औसत जीवन के मामले में पुरुष महिलाओं को पीछे छोड़ देते हैं।

केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें गांव के रहने वाले शहर में रहने वालों से अधिक जीवन जीते हैं। एक बच्चा जो 1 वर्ष की आयु तक जीवित रहता है, वह भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में जम्मू और कश्मीर में लंबे समय तक जिंदा रहने की उम्मीद कर सकता है।

जनगणना और रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी किए गए डेटा से यह भी पता चलता है कि भारत में बिहार और झारखंड एकमात्र ऐसे राज्य हैं, जहां औसतन पुरुष महिलाओं को पछाड़ते हैं जबकि केरल एकमात्र ऐसा राज्य है,

जिसमें गांव के लोग अपने शहरी लोगों को इस मामले में पीछे छोड़ देते हैं।

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में अधिक जीते हैं लोग

कोई भी व्यक्ति औसतन 10 साल की उम्र से 40 साल की उम्र में बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकता है। हालांकि, 60 साल तक जीवित रहने वाले लोग 78 साल तक जीने की उम्मीद कर सकते हैं और 70 साल तक जीने वाले लोग 81.5 साल तक जीने की उम्मीद कर सकते हैं।

ये भारत के लिए औसत जीवन प्रत्याशा के आंकड़े हैं लेकिन राज्यों में इनकी संख्या काफी भिन्न है। जम्मू कश्मीर में जीवन प्रत्याशा सबसे अधिक 85 साल पाई गई जबकि पंजाब में ये एक साल कम यानि 84 साल ही पाई गई है। स्पेक्ट्रम के दूसरे छोर पर, छत्तीसगढ़ में अब औसम उम्र 79 वर्ष तक है।

ये भी पढ़ें...तीन साल से इस शख्स की जान के दुश्मन बने कौवे, जहां जाता है कर देते हैं हमला

छत्तीसगढ़ के आंकड़े सबसे खराब

2017-18 में यूपी में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा सबसे कम 65 वर्ष थी, जबकि सबसे अधिक केरल में 75.2 साल थी। आंकड़े बताते हैं कि जन्म के एक साल के बाद शिशु का औसत जीवनकाल सबसे कम छत्तीेसगढ़ में था, इसके बाद असम, यूपी और मध्य प्रदेश का नंबर था।

70 की उम्र में 81.5 साल तक जीने की उम्मीद

इन आंकड़ों से पता चलता है कि जन्म के 10 से 40 वर्ष के बीच औसत जीवनकाल में कोई खास बदलाव नहीं आता। 10 वर्ष की तुलना में 40 वर्ष में यह बढ़ोतरी महज दो साल की है।

लेकिन जो 60 वर्ष की आयु तक जीवित रहते हैं उनकी जीवन प्रत्याशा 78 वर्ष आंकी गई, 70 पर पहुंचने के बाद यह 81.5 वर्ष है।

उत्तराखंड और हिमाचल में ज्यादा जीती हैं महिलाएं

आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में महिलाएं पुरुषों की तुलना में लगभग छह साल ज्यादा जीने की उम्मीद कर सकती हैं, जबकि केरल की महिलाएं पुरुषों की तुलना में 5.3 साल ज्यादा जीती हैं। केरल में ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं के लिए जन्म के समय सबसे अधिक जीवन प्रत्याशा दर्ज की गई।

हिमाचल में शहरी क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उच्चतम दर्ज की गई। जन्म के समय सबसे कम जीवन प्रत्याशा मप्र में ग्रामीण पुरुषों (62.6) और उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं (64.7) के लिए दर्ज की गई थी।

शहरी क्षेत्रों में, जन्म के समय सबसे कम जीवन प्रत्याशा छत्तीसगढ़ और यूपी में पुरुषों (67.1) और महिलाओं के लिए थी।

चार सालों में औसत उम्र में हुई बढ़ोतरी

भारत में जन्म के लिए जीवन प्रत्याशा 1970-75 में 49.7 मानी जाती थी तो साल 2013-17 में बढ़कर 69 साल हो गई, जो पिछले चार दशकों में 19.3 साल की वृद्धि दर्ज की गई।

जबकि आधी सदी पहले महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए जीवन प्रत्याशा अधिक थी, लेकिन यह प्रवृत्ति 1981-85 से उलट हो गई। भारत अब इस संबंध में ग्लोबल पैटर्न के अनुरूप है। साल 2013-17 में, पुरुषों के लिए 67.8 साल की तुलना में महिला जीवन प्रत्याशा 70.4 साल थी।

पाकिस्तान में औसत उम्र भी कम

संयुक्त राष्ट्र की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग प्रदेशों और देशों में जीवन प्रत्याशा अलग-अलग है। (2017 में औसत उम्र 72.8 साल), नेपाल (70.6 साल), श्रीलंका (75.5 साल)।

पड़ोसी चीन में औसम उम्र 76.4 साल मानी जाती है जबकि पाकिस्तान में तमाम वजहों से वहां के रहने वालों की औसम उम्र 66.6 साल ही पाई गई है।

यदि साल 2013-17 को देखें तो यूपी में सबसे कम औसम उम्र 65 साल और केरल में सबसे अधिक 75.2 साल की जीवन प्रत्याशा थी। जनगणना और रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा आयोजित सैंपल पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए है।

इन्हीं से पता चलता है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पहले वर्ष में जीवित रहने वाले एक बच्चे की जीवन प्रत्याशा सबसे कम थी, उसके बाद असम, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का नंबर आता है।

ये भी पढ़ें...भारत-पाक सीमा पर श्रद्धालुओं को राहत, सातों दिन खुला रहेगा करतारपुर कॉरिडोर

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story