×

पूरा शहर सड़क पर: नेपाल नक्शे का बवाल तेजी से बढ़ा, हो रहा भारी विरोध

नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया कि शनिवार यानि आज देश की संसद द्वारा एक ऐतिहासिक बिल पर फैसला लिया जाएगा। ‌इसलिए प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि वो किसी भी प्रकार के सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा ना लें। इससे गलत संदेश जाएगा।

SK Gautam
Published on: 13 Jun 2020 11:42 AM GMT
पूरा शहर सड़क पर: नेपाल नक्शे का बवाल तेजी से बढ़ा, हो रहा भारी विरोध
X

नई दिल्ली: भारत और चीन सीमा विवाद के बीच नेपाल ने भी भारत-नेपाल सीमा को लेकर नए नक्शे के प्रस्ताव पर आज (शनिवार) नेपाली संसद में वोटिंग होगी। इस नक्शे में भारत के कई हिस्सों को भी शामिल कर लिया गया है। शनिवार सुबह से ही काठमांडू की सड़कों पर इस नक्शे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी कई प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए थे। जिसके बाद नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने शुक्रवार रात मीडिया के माध्यम से लोगों से प्रदर्शन रोकने की अपील की थी।

नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया कि शनिवार यानि आज देश की संसद द्वारा एक ऐतिहासिक बिल पर फैसला लिया जाएगा। ‌इसलिए प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि वो किसी भी प्रकार के सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा ना लें। इससे गलत संदेश जाएगा।

विरोधी प्रदर्शन करने के लिए लोग सड़कों पर उतरे

प्रदीप ग्यावली ने कहा कि हम अपनी जमीन को वापस नक्शे में शामिल कर एक मिसाल कायम करने जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने भी इसका समर्थन कर एकजुटता दिखाई है। इसलिए आम लोगों को भी सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार का साथ देते हुए नक्शा पास होने की खुशी में प्रदर्शन करना चाहिए। इसके बावजूद काठमांडू में शनिवार सुबह से सरकार विरोधी प्रदर्शन करने के लिए लोग सड़कों पर उतरे हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों की धड़पकड़ भी जारी है।

ये भी देखें: आतंकी महिला का सच: पाकिस्तान के लिए करती है ये काम, लश्कर-ए-तैयबा से संबंध

भारत ने 2 नवंबर 2019 को किया था नक्शे में बदलाव

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने नक्शा बदले जाने को लेकर कहा कि हम लोगों के मन में यह विचार तब आया जब भारत ने 2 नवंबर 2019 को जम्मू-कश्मीर को पुनर्व्यस्थित करते हुए नक्शे में बदलाव किया। हमने सीमा विवाद को लेकर नई दिल्ली से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद सभी दलों ने मिलकर नक्शे में बदलाव करने पर जोर दिया। अब इसमें बदलाव नहीं हो सकता।

इससे पहले बुधवार को नेपाल की निचली संसद प्रतिनिधि सभा ने देश के नए और विवादित नक्शे को लेकर पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया था। नेपाली संसद में इस नए मानचित्र पर शनिवार को मतदान होना है। भारत के साथ सीमा गतिरोध के बीच इस नए नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल ने अपने क्षेत्र में दिखाया है।

ये भी देखें: पुलिस पर बरसी तबाही: 36 की हुई मौत, 3388 जवानों की हालत खराब

क्या है मामला?

दरअसल, नेपाल सरकार ने नया राजनीतिक नक्शा जारी किया था, जिसमें भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया है। नेपाल कैबिनेट की बैठक में भूमि संसाधन मंत्रालय ने नेपाल का यह संशोधित नक्शा जारी किया था। इसका बैठक में मौजूद कैबिनेट सदस्यों ने समर्थन किया था।

ये भी देखें: आ गई शानदार बाइक: बुलेट प्रेमी तो जरूर देखें इसे, फीचर्स जानकर उड़ जायेंगे होश

नेपाल ने एक शख्स को हिरासत में लिया

बता दें कि 8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के लिपुलेख से कैलाश मानसरोवर के लिए सड़क का उद्घाटन किया था। इसको लेकर नेपाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद नेपाल ने नया राजनीतिक नक्शा जारी करने का फैसला किया था और इसमें भारत के क्षेत्रों को भी अपना बताकर दिखाया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story