×

पाकिस्तान की भारत के खिलाफ बड़ी साजिश, अब केंद्रीय मंत्री के साथ हुआ ऐसा

भारत के खिलाफ पाकिस्तान नई-नई साजिश रच रहा है, लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम हो जा रही है। अब इस बीच अब पड़ोसी देश नई साजिश के तहत भारत के सरकारी प्रतिष्ठानों और मंत्रियों की वेबसाइट हैक कर रहा है।

Newstrack
Published on: 25 Aug 2020 2:18 PM GMT
पाकिस्तान की भारत के खिलाफ बड़ी साजिश, अब केंद्रीय मंत्री के साथ हुआ ऐसा
X
G Kishan Reddy

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ पाकिस्तान नई-नई साजिश रच रहा है, लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम हो जा रही है। अब इस बीच अब पड़ोसी देश नई साजिश के तहत भारत के सरकारी प्रतिष्ठानों और मंत्रियों की वेबसाइट हैक कर रहा है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट हैक की गई है। रेड्डी की निजी वेबसाइट https://kishanreddy.com/ को पाकिस्तानी हैकरों ने हैक किया है। उन्होंने हैक करने के बादउसमें आजाद कश्मीर जैसे पोस्ट डाले हैं।

इसके साथ ही पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत सरकार को धमकी भी दी है। इस घटना की जानकारी जी किशन रेड्डी के कार्यालय ने मंगलवार को दी है। हैकिंग के बाद फिलहाल वेबसाइट काम नहीं कर रही है। इस वेबसाइट को हैक करने के पीछे पाकिस्तान की साजिशमक देश के लोगों को गलत जानकारी देना था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। हैकिंग में किसी तरह के डाटा चोरी की कोई नहीं हुई है।

Hacked Website

यह भी पढ़ें...मानसून सत्र 2020: तारीख पर बड़ा एलान, इतिहास में पहली बार सदन में होगा ऐसा…

गौरतलब है कि पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए आतंकियों की मदद करता रहता है। लेकिन सेना पाकिस्तानी आतंकियों को मौत के घाट उतार रही है। इससे आतंकी और पाकिस्तान दोनों बौखलाए हैं। इसलिए नई साजिशों को अंजाम देने में लगे रहते हैं।

यह भी पढ़ें...प्रियंका पर BJP ने दिखाई दरियादिली, पार्टी में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

इसके अलावा पाकिस्तान चीन सीमा पर भी साजिश रच रहा है। लद्दाख में चीन नई साजिश रच रहा है, लेकिन भारत उसकी हर साजिश फेल कर रहा है। तो वहीं पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर लगातार सीजफायर उल्लंघर कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान को कई तगड़ा जवाब दिया है और उसकी चौकियों को तबाह किया, लेकिन इसके बावजूद पड़ोसी देश नहीं मान रहा।

यह भी पढ़ें...इंटरपोल ने नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story