×

पेट्रोल-डीजल से मिली बड़ी राहत, बजट में इतना सस्ता हुआ दाम

देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खबर आ रही है. कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज बजट के दिन तेल कंपनियों ने कस्टमर्स को राहत दी है।

Roshni Khan
Published on: 1 Feb 2020 6:28 AM GMT
पेट्रोल-डीजल से मिली बड़ी राहत, बजट में इतना सस्ता हुआ दाम
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खबर आ रही है. कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज बजट के दिन तेल कंपनियों ने कस्टमर्स को राहत दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। आज पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 5-8 पैसे तक की कटौती हुई है। तो वहीं डीजल की कीमत में भी औसतन 5 पैसे की गिरावट आई है। कल पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 8 पैसे सस्ता हुआ था।

ये भी पढ़ें:PM मोदी के साथ बजट पर इतनी गुप्त होती है बैठक, मंत्री भी बाहर रखते हैं फोन

शनिवार यानी 01 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 73.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 पैसे घटकर 66.22 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 78.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम भी 5 पैसे घटकर 69.42 रुपए प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 75.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 68.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 76.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार हुई केंद्र सरकार

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के कीमतों की हर दिन समीक्षा होती है। हर रोज सुबह 6 बजे से नई कीमतें जारी की जाती हैं। आप SMS की हेल्प से पेट्रोल-डीजल के दाम मालूम कर सकते हैं, इसके लिए आपको IOC कस्टमर्स 9224992249 पर RSP, BPCL कस्टमर्स 9223112222 पर RSP और HPCL कस्टमर्स 9222201122 पर HPPRICE भेज सकते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story