×

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CAA को लेकर दिया ये बड़ा बयान

भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

Roshni Khan
Published on: 29 Dec 2019 5:40 AM GMT
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CAA को लेकर दिया ये बड़ा बयान
X

नई दिल्ली: भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्होंने महाराष्ट्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक समारोह में कहा कि क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे? क्या इस देश में कोई भी आकर रह पाएगा? इस विषय पर विचार करना पड़ेगा। इस विचार को स्पष्ट करना पड़ेगा कि भारत में भारत माता की जय कहना ही पड़ेगा। ऐसे लोग ही यहां रह पाएंगे। इस विचार को हमें स्पष्ट करना ही पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:क्रिकेट के नियमों में आए कई बदलाव, जानते हैं इससे खेल पर कैसा पर पड़ा प्रभाव

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर अभी भी देश में विरोध चल रहा है। देश की बहुत से राज्यों में लोग इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को तमिलनाडु में तौहीद जमात ने इस कानून के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मुंबई में इस कानून के खिलाफ मार्च का आयोजन किया।

महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ केरल में राजभवन तक महा रैली निकाली, जिसमें पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित विभिन्न नेताओं ने हिस्सा लिया।

नागरिकता कानून: विरोध करने वालों, पहले जान तो-लो क्या कहता है ये एक्ट?

ये भी पढ़ें:पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का हुआ निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक के शिवमोग्गा में ईदगाह मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम, NRC और NPR के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भी नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ धरना दिया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story