×

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का हुआ निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि पेजावर मठ उडुपी के अष्ट मठों में से एक है। विश्वेश तीर्थ स्वामी के देहांत की खबर उडुपी के विधायक रघुपति भट ने इसकी जानकारी दी। 20 दिसंबर को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Shivakant Shukla
Published on: 29 Dec 2019 5:14 AM GMT
पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का हुआ निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली: पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी (88) का रविवार सुबह उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,उनकी हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। हालात बिगड़ने के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया था। बीजेपी नेता उमा भारती भी रविवार को उनसे मिलने पहुंची थी। इलाज के बीच ही सुबह करीब 9 बजे श्री कृष्णा मठ में विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन हो गया।

ये भी पढ़ें—मौत की ठंड: अब तक 60 लोगों की गई जान, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

बता दें कि पेजावर मठ उडुपी के अष्ट मठों में से एक है। विश्वेश तीर्थ स्वामी के देहांत की खबर उडुपी के विधायक रघुपति भट ने इसकी जानकारी दी। 20 दिसंबर को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखे जाने के बावजूद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अस्पताल छोड़कर वापस मठ जाने की इच्छा जता दी थी।

3 बजे महात्मा गांधी मैदान में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

उडुपी के विधायक के रघुपति भट ने भी दुख जताते हुए कहा कि पीजवारा मठ के सीर विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी जी का आज सुबह 9:30 बजे निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में 3 तीन घंटे तक के लिए रखा जाएगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सीएम बीएस येदियुरप्पा वहां आएंगे।

भाजपा नेता उमा भारती के गुरू थे विश्वेश तीर्थ स्वामी

विश्वेश स्वामी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के गुरू रहे। उमा करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी से संन्यास दीक्षा ली थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी व्यक्त किया शोक

पीएम मोदी ने टवीट कर लिखा कि श्री पीजवारा मठ, उडुपी के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी लाखों लोगों के दिलों और दिमाग में बने रहेंगे, हमारे लिए वह हमेशा एक मार्गदर्शक थे। उन्होंने न्यायपूर्ण और दयालु समाज के लिए काम किया।

ये भी पढ़ें—अफवाहों को करके दरकिनार, डेढ़ साल बाद बुराड़ी हाउस फिर हो गया गुलजार

मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मुझे श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी से सीखने के कई अवसर मिले। गुरु पूर्णिमा के पुण्य दिन पर हमारी हालिया मुलाकात भी यादगार रही। उनका त्रुटिहीन ज्ञान हमेशा बाहर खड़ा था। मेरे विचार उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ हैं।

अमित शाह ने भी व्यक्त किया शोक

कर्नाटक के सीएम ने स्वामी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

स्वामी विश्वेश तीर्थ के निधन के बाद कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने विश्वेश तीर्थ स्वामी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बीएस येदियुरप्पा ने अपने शोक संदेश में लिखा,'भगवान कृष्ण उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके भक्तों को इस दुख से निकलने की शक्ति प्रदान करें।' शनिवार को कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा और रविवार को विश्वेश तीर्थ स्वामी का हालचाल लिया था।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story