×

तिहाड़ जेल में ओम प्रकाश चौटाला की कोठरी से फोन बरामद

तिहाड़ जेल के अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की कोठरी से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

Anoop Ojha
Published on: 14 Jun 2019 1:47 PM GMT
तिहाड़ जेल में ओम प्रकाश चौटाला की कोठरी से फोन बरामद
X

नयी दिल्ली: तिहाड़ जेल के अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की कोठरी से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तिहाड़ के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार के अनुसार बृहस्पतिवार को एक औचक निरीक्षण के दौरान एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक पाउच खैनी और एक तार जेल की कोठरी से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें.....मित्र पुलिस की शर्मनाक करतूत : फरियादी की आवाज दबाने के लिए मुंह में डाल दिया डंडा

अधिकारियों ने बताया कि चौटाला की ही कोठरी में बंद रमेश ने दावा किया कि यह सामान उसका है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया है और जांच में फोन द्वारा किए गए कॉल का पता चलेगा।

चौटाला दिल्ली के तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं। उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया है। फरलो पर 21 दिन तक बाहर रहने के बाद चौटाला बुधवार को जेल लौटे हैं।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story