×

महिलाओं के लिए ट्रेन: अब मिलेगी यात्रा में सहूलियत, पीयूष गोयल ने किया एलान

21 अक्टूबर से मुंबई में महिलाओं के लिए भी लोकल ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। कोरोना वायरस की वजह से महिलाओं के मुंबई लोकल से सफर करने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

Monika
Published on: 20 Oct 2020 3:46 PM GMT
महिलाओं के लिए ट्रेन: अब मिलेगी यात्रा में सहूलियत, पीयूष गोयल ने किया एलान
X
महिलाओं के लिए ट्रेन: अब मिलेगी यात्रा में सहूलियत, पीयूष गोयल ने किया एलान

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी थी। जिसके चलते सभी को अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई थी। अब इतने महीनों बाद एक बार फिर लोग अपने काम पर वापस जा रहे हैं। धीरे-धीरे सभी ट्रेन भी खोल दी गई हैं। इसी बीच अब कल से यानी 21 अक्टूबर मुंबई में महिलाओं के लिए भी लोकल ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री का ऐलान

कोरोना वायरस की वजह से महिलाओं के मुंबई लोकल से सफर करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे महिलाओं को 21 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। हम हमेशा तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद, हमने इस यात्रा की अनुमति दी है।”



ट्वीट कर कही ये बात

गोयल ने ट्वीट में कहा कि हम हमेशा से इसके लिए तैयार थे। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में पत्र मिलने के बाद हमने मुंबई लोकल से महिलाओं को भी यात्रा की अनुमति दे दी है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते केवल उन लोगों को सफ़र करने की अनुमति दी गयी है जो कार्य के विशेष श्रेणी में आते हैं। इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने दोनों जोनल रेलवे को इस बारे में खत लिखा था।

ये भी पढ़ें…भारत लाएगा वैक्सीन: सबसे पहले लगेगी इन्हें, करोड़ों खुराक पाने की योजना

महाराष्‍ट्र सरकार के अनुरोध पर..

बता दें, कि इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने बृहस्पतिवार को दोनों जोनल रेलवे को भेजे पत्रों में कहा था कि महिला यात्रियों को मुंबई लोकल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे से सेवाओं के अंत तक लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों से अनुरोध किया था कि मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति दें। जिसके बाद अब रेलवे ने महिलाओं को नवरात्रि का तोहफा देते हुए मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें… आत्मदाह पर गरजे अखिलेश: बोले मुख्यमंत्री घूम रहे बिहार, भूल गए हैं सब

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story