×

बड़ी राहत पेट्रोल-डीजल से, अब वेस्ट प्लास्टिक से सड़क पर दौड़ेगी आपकी कार

प्लास्टिक वेस्ट से डीजल बनाने का प्लांट देहरादून के आईआईपी परिसर में लगाया गया है। प्लास्टिक वेस्ट से डीजल बनाने का प्लांट दुनिया का चौथा प्लांट है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्लांट से आसानी से डीजल बनाया जा सकेगा।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Aug 2019 8:11 AM GMT
बड़ी राहत पेट्रोल-डीजल से, अब वेस्ट प्लास्टिक से सड़क पर दौड़ेगी आपकी कार
X
बड़ी राहत पेट्रोल-डीजल से, अब वेस्ट प्लास्टिक से सड़क पर दौड़ेगी आपकी कार

नई दिल्ली : प्लास्टिक वेस्ट से डीजल बनाने का प्लांट देहरादून के आईआईपी परिसर में लगाया गया है। प्लास्टिक वेस्ट से डीजल बनाने का प्लांट दुनिया का चौथा प्लांट है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्लांट से आसानी से डीजल बनाया जा सकेगा। प्लास्टिक वेस्ट पर्यावरण को जहां नुकसान पहुंचा रहा है। जीवजंतुओं के लिए भी बहुत खतरनाक बना हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे आसानी से डीजल बनाया जा सकेगा, जो वाहनों के साथ इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों में भी उपयोग किया जाएगा।

यह भी देखें... बड़ा रेल हादसा: पटरी से उतरी और दिवार से टकराई ट्रेन, बाल-बाल बचे लोग

प्लास्टिक एक खतरा

प्लास्टिक वेस्ट से डीजल बनाने वाले इस प्लांट के जरिए पर्यावरण, नदी, नाले, गोवंश और पशुओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि बीते साल आईआईपी के वैज्ञानिकों ने बायोफ्यूल बनाया था। जिससे देहरादून से दिल्ली तक एरोप्लेन को चला गया था।

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि ऐसे प्लांट को देश के कई राज्यों में लगाया जाएगा। प्लांट अभी 1 टन की क्षमता का है। जिससे 800 लीटर डीजल बनाने का काम शुरू हो गया है।



यह भी देखें... RSS का विरोध: इस शब्द पर जताई आपत्ति, विद्यालयों में इसका प्रयोग वर्जित

प्लांट पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू

प्लास्टिक वेस्ट के प्लांट को अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। अब इसे कमर्शियल स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस प्लांट की पूरी लागत को 3 साल के अंदर निकाला जा सकता है।

आपको बता दें कि जिस तरह से 5 से 10 टन के प्लांट को लगाया जाएगा। सबसे पहले प्लांट से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल सरकारी और सेना के वाहनों और संस्थान के अधिकारियों कर्मचारियों के वाहनों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्‍लांट को 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है।

यह भी देखें... अफगानिस्तान: तालिबान हमले में 14 लोगों की मौत

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story