×

आ रहा मोदी विमान: शक्तिशाली हथियार इस पर फेल, उड़ान से चमकेगा पूरा आसमान

देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एयर इंडिया के बोइंग 747 विमान से यात्रा करते हैं। लेकिन अब यह पुरानी बात हो जाएगी। अमेरिका ने विशेष तौर से इस विमान को प्रधानमंत्री मोदी के लिए बनवाया है। जो किसी भी समय भारत आ सकता है।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 9:11 AM GMT
आ रहा मोदी विमान: शक्तिशाली हथियार इस पर फेल, उड़ान से चमकेगा पूरा आसमान
X
आ रहा मोदी विमान: शक्तिशाली हथियार इस पर फेल, उड़ान से चमकेगा पूरा आसमान

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब अपने पुराने विमान का इस्तेमाल नहीं करेगें बल्कि अमेरिका से आ ररहे विशेष विमान का इस्तेमाल करगें। इस विमान में ऐसी विशेषताएं हैं जिन्हे जानकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। इस विमान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें... चीनी सुरंग से अलर्ट भारत: करोड़ों जिंदगियां खतरे में, देश पर छाया बड़ा खतरा

विमान को प्रधानमंत्री मोदी के लिए बनवाया

इस समय देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एयर इंडिया के बोइंग 747 विमान से यात्रा करते हैं। लेकिन अब यह पुरानी बात हो जाएगी। अमेरिका ने विशेष तौर से इस विमान को प्रधानमंत्री मोदी के लिए बनवाया है। जो किसी भी समय भारत आ सकता है। इसमें एक कार्यालय और एक बैठक कक्ष भी है।

boeing aircraft 777 फोटो-सोशल मीडिया

यह विशेष बोेइंग विमान 777 का इस्तेमाल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी कर सकेंगे। इसे अमेरिका की एयरफोर्स ने बनाया है जो एक हजार प्रति किलोमीटर की अधिक रफ्तार से उड़ने की क्षमता रखता है।

तीन तरह के रंगों वाला यह विमान रंगबिरंगा है। सफेद, हल्के नीले और नारंगी रंग के हैं। हल्के नीले और सफेद रंगों का अधिक उपयोग किया गया है, जबकि नारंगी रंग के हवाई जहाजों के बीच में किया गया है। इनमें से दो रंग अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन से मिलते जुलते हैं।

ये भी पढ़ें...धमाके से हिला अस्पताल: मरीज की हुई मौत, डर के मारे भागे लोग

boeing aircraft 777 फोटो-सोशल मीडिया

अमेरिका से भारत के लिए लंबी उड़ान

बोइंग 777 (एयर इंडिया वन) एक बार ईंधन भरने के बाद अमेरिका से भारत के लिए लंबी उड़ान एक बार में तय कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि एयरफोर्स आने वाले वर्षों में इस दो नए सुपर वीआईपी विमानों का संचालन करेगी।

बताया जा रहा है कि इसका नाम एयरफोर्स-वन रखा जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान 45,100 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। यह विशेष विमान लगभग 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

बेहद सुरक्षा के लिहाज से जहाज के अगले हिस्से में एक जैमर लगा है जो दुश्मन के रडार सिग्नल को रोकता है। बताया जा रहा है कि यदि दुष्मन इसमें मिसाइल से हमला करता है तो इस पर कोई असर नहीं पडेगा। इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की की व्यवस्था है। यह विमान एक समय में भारत और अमेरिका के बीच उड़ान भरने में सक्षम होगा।

ये भी पढ़ें...कोरोना: कितनी बार पीना चाहिए काढ़ा, मीट, दही-पनीर से क्यों करना चाहिए परहेज?

Newstrack

Newstrack

Next Story