×

20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान, मिलेगा इन लोगों को फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष आर्थिक पैकेज 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा की। जो भारत की कुल जीडीपी का 10% के आसपास है। आरबीआई पैकेज और इसे जोड़ दें तो ये 20 लाख करोड़ रुपये का है।

Shivani Awasthi
Published on: 12 May 2020 3:06 PM GMT
20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान, मिलेगा इन लोगों को फायदा
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को एक बार फिर सम्बोधित करते हुए कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने देश के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की है। ये आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत दिया जाएगा। वित्तमंत्री इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगीं।

भारत की कुल जीडीपी का 10% के आसपास आर्थिक पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष आर्थिक पैकेज 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा की। जो भारत की कुल जीडीपी का 10% के आसपास है। आरबीआई पैकेज और इसे जोड़ दें तो ये 20 लाख करोड़ रुपये का है।

पीएम ने कहा इससे भारतीय उद्योगों को संबल मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत अभलैंड, लेबर लिक्विडिटी और लॉ सभी पर इसमें बल दिया गया है। पीएम ने कहा कुटीर उद्योग, व्यापार और MSME के लिए यह पैकेज हो जो हमारी आर्थिक व्यवस्था का आधार हैं।

ये भी पढ़ेंः मोदी ब्राण्ड गमछा: एक झलक ने दिखाई तरक्की की राह, पूरे देश से आ रही है मांग

इनको मिलेगा आर्थिक पैकेज का मिलेगा लाभ

पीएम मोदी ने बताया कि यह पैकेज किसानों और श्रमिकों के लिए है। यह टैक्स देने वाले आम भारतीय के लिए है। ये बिजनेस और निवेश को प्रोत्साहित करेंगे और मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा देंगे। रेशनेल टैक्स सिस्टम, समर्थ और सक्षम ह्यूमन रिसोर्स, मजबूत फाइनेंस के लिए ये रिफॉर्म होंगे। हर गरीब भाई बहन का भी ध्यान रखा जाएगा। गरीब, श्रमिक, प्रवासियों, मछुआरों को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक पैकेज में कई कदमों का ऐलान किया जाएगा।

फिर बढ़ेगा लॉकडाउन, 18 मई से पहले एलान

वहीं पीएम मोदी ने लॉकडाउन 4 लगाए जाने को लेकर भी संकेत दिए हैं। 17 मई को लॉकडाउन के तीसरे फेज की अवधि खत्म हो रही है। ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है। जिसे लेकर पीएम मोदी ने संकेत दिए कि लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा। नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी 18 मई से पहले दी जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story