×

Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान पर PM मोदी का ट्वीट, बोले- 13-15 अगस्त के बीच जरूर फहराएं तिरंगा

PM Modi on Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लोगों से अपने-अपने घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।

Aman Kumar Singh
Published on: 11 Aug 2023 3:30 PM GMT (Updated on: 11 Aug 2023 3:39 PM GMT)
Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान पर PM मोदी का ट्वीट, बोले- 13-15 अगस्त के बीच जरूर फहराएं तिरंगा
X
Har Ghar Tiranga (Social media)

PM Modi on Har Ghar Tiranga : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार (11 अगस्त) को देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) के तहत अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है। यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के प्रति प्रेरित करता है। मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा आंदोलन में भाग लेने का आग्रह करता हूं। तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें यहां अपलोड करें... https://hargartiranga.com

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story