Mann Ki Baat: 'परिवारवादी राजनीति, नई प्रतिभाओं का दमन कर देती है', मन की बात में बोले पीएम मोदी

Man Ki Baat Live: इससे पहले पिछले महीने 28 जुलाई को पीएम मोदी ने 112वें एपिसोड को संबोधित किया था। इस दौरान ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी शुरुआत की थी।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Aug 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2024 7:00 AM GMT)
Mann Ki Baat: परिवारवादी राजनीति, नई प्रतिभाओं का दमन कर देती है, मन की बात में बोले पीएम मोदी
X

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर महीने की तहर इस बार भी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। आज रविवार, 25 अगस्त को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आज के इस संबोधन का केंद्र युवा रहे। पीएम मोदी ने युवाओं के कुछ किस्से भी सुनाए। उन्होंने आईआईटी में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उनके पास कुछ युवाओं के पत्र भी थे। पीएम ने उसे भी अपने संबोधन में शामिल किया। साथ ही पैराओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए #cheers4bharat का उपयोग कर उन्हें प्रोतसाहित करने को कहा।

पिछले संबोधन में शुरु किए गए एक पेड़ मां के नाम को भी दोहराया। साथ ही Catch The Rain Moment का भी जिक्र किया। आने वाले त्योहारों और तेलुगु भाषा दिवस की बधाई देते हुए पीएम ने अपना संबोधन समाप्त किया। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 113वां एपिसोड था। इससे पहले पिछले महीने 28 जुलाई को पीएम मोदी ने 112वें एपिसोड को संबोधित किया था। इस दौरान ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी शुरुआत की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी थी।





Live Updates

  • 25 Aug 2024 6:22 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: परिवारवादी राजनीति, नई प्रतिभाओं का दमन कर देती है

    Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कुछ युवाओं ने पत्र में लिखा है कि ये (राजनीति में आना) उनके लिए वाकई अकल्पनीय है। दादा या माता-पिता की कोई राजनीतिक विरासत नहीं होने की वजह से, वो, राजनीति में चाहकर भी नहीं आ पाते थे। कुछ युवाओं ने लिखा कि उनके पास जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है, इसलिए, वे लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मददगार बन सकते हैं। कुछ युवाओं ने ये भी लिखा कि परिवारवादी राजनीति, नई प्रतिभाओं का दमन कर देती है।


  • 25 Aug 2024 6:19 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: #cheer4bharat को उपयोग करने का आग्रह

    Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में पेरिस में Paralympics शुरु हो रहे हैं। हमारे दिव्यांग भाई-बहन वहां पहुंचे हैं। 140 करोड़ भारतीय अपने athlete और खिलाड़ियों को cheer कर रहे हैं। आप भी #cheer4bharat के साथ अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दीजिए।

  • 25 Aug 2024 6:16 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: बच्चों का पोषण, देश की प्राथमिकता

    Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने कहा, साथियो, हमारा परिवार, हमारा समाज, और हमारा देश, और इन सबका भविष्य, हमारे बच्चों की सेहत पर निर्भर है और बच्चों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि उन्हें सही पोषण मिलता रहे। बच्चों का nutrition देश की प्राथमिकता है। वैसे तो उनके पोषण पर पूरे साल हमारा ध्यान रहता है, लेकिन एक महीना, देश, इस पर विशेष focus करता है। इसके लिए हर साल 1 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच पोषण माह मनाया जाता है।

  • 25 Aug 2024 6:14 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: Catch the Rain Movement का बनें हिस्सा, 'एक पेड़ माँ के नाम' रखें याद

    Mann Ki Baat Live:  पीएम मोदी ने कहा कि, साथियो, मैं आप सभी से बारिश के इस मौसम में सावधानी बरतने के साथ ही 'Catch the Rain Movement' का हिस्सा बनने का भी आग्रह दोहराऊँगा। मैं आप सभी को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की याद दिलाना चाहूँगा । ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और दूसरों से भी इसका आग्रह करें।

  • 25 Aug 2024 6:11 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: पशु प्रेम पर पीएम ने दी मिशाल

    Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने कहा, 'पशुओं के प्रति प्रेम में हमारे अरुणाचल प्रदेश के युवा साथी भी किसी से पीछे नहीं हैं। अरुणाचल में हमारे कुछ युवा-साथियों ने 3-D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करना शुरू किया है। जानते हैं क्यों? क्योंकि वो वन्य जीवों को सींगों और दांतों के लिए शिकार होने से बचाना चाहते हैं। नाबम बापू और लिखा नाना के नेतृत्व में ये टीम जानवरों के अलग-अलग हिस्सों की 3-D प्रिंटिग करती है। जानवरों के सींग हों, दांत हों, ये सब, 3-D प्रिंटिंग से तैयार होते हैं। इससे फिर ड्रेस और टोपी जैसी चीजें बनाई जाती हैं। इस गजब का विकल्प है, जिसमें बायो-डिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग होता है। ऐसे अद्भुत प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। मैं तो कहूंगा कि अधिक से अधिक स्टार्ट-अप्स इस क्षेत्र में सामने आएं ताकि हमारे पशुओं की रक्षा हो सके और परंपरा भी चलती रहे।

  • 25 Aug 2024 6:09 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: असम के मोरान समुदाय का किया जिक्र

    Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने कहा कि असम में तिनसुकिया जिले के छोटे से गांव बारेकुरी में मोरान समुदाय के लोग रहते हैं और इसी गांव में रहते हैं 'हूलॉक गिबन', जिन्हें यहां 'होलो बंदर' कहा जाता है। हूलॉक गिबन्स ने इस गांव में ही अपना बसेरा बना लिया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस गांव के लोगों का हूलॉक गिबन के साथ बहुत गहरा संबंध है। गांव के लोग आज भी अपने पारंपरिक मूल्यों का पालन करते हैं। इसलिए उन्होंने वो सारे काम किए, जिससे गिबन्स के साथ उनके रिश्ते और मजबूत हों। उन्हें जब यह एहसास हुआ कि गिबन्स को केले बहुत पसंद हैं, तो उन्होंने केले की खेती भी शुरू कर दी। 


  • 25 Aug 2024 5:59 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र

    Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा- इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने- कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं | हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया। जब लोग एक साथ जुड़कर अपनी भावना प्रकट करते हैं, तो इसी तरह हर अभियान को चार चांद लग जाते हैं।

  • 25 Aug 2024 5:48 AM GMT

    Mann Ki Baat Live: युवाओं को राजनीतिक प्रणाली से जोड़ने का आह्वान

    Mann Ki Baat Live: मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस साल मैंने लाल क़िले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक प्रणाली से जोड़ने का आह्वान किया है | मेरी इस बात पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया हुई है | इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं | बस उन्हें सही मौक़े और सही मार्गदर्शन की तलाश है।"

  • 25 Aug 2024 5:43 AM GMT

    Man Ki Baat Live: पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का जिक्र

    Man Ki Baat Live: पीएम मोदी ने आगे कहा 23 अगस्त को राष्ट्र ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाते हुए पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी भाग शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी।

  • 25 Aug 2024 5:41 AM GMT

    Man Ki Baat Live: विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है

    Man Ki Baat Live: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा “आज एक बार फिर बात होगी – देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों की। 21वीं सदी के भारत में, कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है।”

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story