×

PM Modi Mann ki Baat: आज आ रहा 100 का सिक्का, जाने इसकी खासियत, पीएम मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड पर होगा जारी

PM Modi Mann Ki Baat: केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर 100 का सिक्का जारी किया जाएगा।

Yachana Jaiswal
Published on: 25 April 2023 7:21 AM GMT (Updated on: 26 April 2023 8:11 AM GMT)
PM Modi Mann ki Baat: आज आ रहा 100 का सिक्का, जाने इसकी खासियत, पीएम मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड पर होगा जारी
X
Prime Minister Narendra Modi (Pic Credit - Social Media)

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ' मन की बात’ के 100 एपिसोड इस रविवार यानी 26 अप्रैल आज को होने वाला है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार 100 रुपये का सिक्का इसी दिन से जारी करने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि सिक्के पर ‘मन की बात 100’ लिखा होगा।इसके साथ सिक्के पर माइक्रोफ़ोन बनने के साथ 2023 भी अंकित होगा। मन की बात का 100 वां एपिसोड आज 26 अप्रैल को जनता के लिए प्रसारित किया जायेगा।

100 के सिक्के की सरंचना कैसी होगी?

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार बात की जाए को, 100 रुपये के सिक्के की गोलाई 44 मिलीमीटर की हो सकती है। इसे बनाने में चार धातुओं – रजत, तांबा, निकिल और जस्ता के मिक्स धातु से बना रहेगा। इसके साथ सिक्के के आगे के बीच में अशोक स्तंभ होगा और नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। साथ ही सिक्के के किनारे पर भारत और अंग्रेजी में INDIA लिखा होगा। शीर्ष के नीचे ₹ चिह्न 100 के साथ अंकित होगा।

सिक्के के दूसरी तरफ मन की बात की 100 वां एपिसोड का प्रतीक चिह्न भी बना होगा। ध्वनि तरंगों के साथ माइक्रोफोन का सिंबल बन होगा। माइक्रोफोन के ऊपर और नीचे में हिंदी में‘मन की बात 100’ और अंग्रेजी में ‘MANN KI BAAT 100’ लिखा रहेगा। सिक्के के वजन का अनुमान 35 ग्राम होने का लगाया जा रहा है।

विश्वभर में कार्यक्रम का प्रसारण करने की इच्छा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड के लिए बीजेपी ने खास तैयारियों की शुरुआत कर दी है। पार्टी ने एक लाख से अधिक बूथ बनवाए है जहां इस कार्यक्रम का प्रसारण सुनने को मिलेगा। आपको बता दें, 100वें एपिसोड का प्रसारण विश्वभर में किया जाए ऐसी इच्छा भाजपा पार्टी के लोग रखते है, क्योंकि बीजेपी के लोगो के यह मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी को लोग विश्व भर में सराहते है उनके कार्यक्रम का प्रसारण इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story