×

PM Modi: 23 अगस्त 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में, जहां उतरा चंद्रयान-3 उसे 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा, PM मोदी का ऐलान

PM Modi LIVE: इसरो कमांड सेंटर पहुंचने में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने चंद्रयान-3 टीम में शामिल वैज्ञानिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Jugul Kishor
Published on: 26 Aug 2023 1:59 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2023 3:27 AM GMT)
PM Modi: 23 अगस्त नेशनल स्पेस डे के रूप में, जहां उतरा चंद्रयान-3 उसे शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा, PM मोदी का ऐलान
X
PM Modi LIVE (Social Media)

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा के बाद शनिवार सुबह सीधे बेंगलुरू पहुंचे हैं। एयरपोर्ट के बाहर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक नया नारा भी दिया। 'जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। संबोधन के बाद पीएम मोदी सीधे इसरो कमांड सेंटर पहुंचे और चंद्रयान- वैज्ञानिकों को बधाई दी।

चंद्रयान-2 के चंद्रमा के पदचिन्ह को तिरंगा के नाम से जाना जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एक और घोषणा की है। उन्होंने कहा, 'चंद्रयान-2 चंद्रमा के जिस प्वाइंट तक तक पहुंचा था, उस जगह को तिरंगा के नाम से जाना जाएगा।' उन्होंने कहा इस प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। यह हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती है। इसके अलावा 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूम में मनाया जाएगा।

जहां उतरा चंद्रयान उसे शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा

चंद्रमा के जिस स्थान पर हमारा चंद्रयान उतरा है, भारत ने उस स्थान के नामकरण का फैसला किया है। उस जगह को अब 'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा।

'निर्भीक भारत- नया भारत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत वहां पहुंचा, जहां कोई नहीं पहुंचा था। पीएम मोदी ने कहा, 'यह आज का भारत है। निर्भीक भारत, नया भारत। यह वो भारत है जो नया सोचता है, नए तरीके से सोचता है।

पीएम मोदी बोले- आपके बीच आकर खुशी महसूस कर रहा हूं

इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके बीच आकर खुशी महसूस कर रहा हूं। उन्होने कहा मैं आप सब से मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उन्होने कहा कि ब्रिक्स के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका चला गया, लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही था। भारत में आते ही जल्द से जल्द आपका दर्शन करना चाहता था। मैं आप सभी को सैल्यूट करना चाहता था।

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों को दी बधाई

जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे। इसरो कमांड सेंटर पहुंचने में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने चंद्रयान-3 टीम में शामिल वैज्ञानिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसरो चीफ ने पीएम मोदी को इसके बाद चंद्रयान-3 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा एस समोनाथ ने पीएम मोदी को प्रज्ञान रोवर के द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें उन्हें भेंट की।

चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को गर्व: पीएम मोदी

बेंगलुरू में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को गर्व है। वैज्ञानिकों का जूनून प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मैंने इसरो वैज्ञानिकों से कहा था कि मैं जब बेंगलुरु आऊंगा तो मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा। मेरा मन आपके पास आने के लिए बहुत उत्सुक है। देशवासी अभी भी चंद्रयान की सफलता के पल को उसी उत्साह और उसी उमंग के साथ जीते नज़र आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा यह दृश्य जो मुझे बेंगलुरू में दिख रहा है, वही दृश्य मुझे ग्रीस में भी दिखा। जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया। दुनिया के हर कोने में न सिर्फ भारतीय बल्कि विज्ञान में विश्वास करने वाले, भविष्य को देखने वाले, मानवता को समर्पित सब लोग इतने ही उमंग और उत्साह से भरे हुए हैं। पूरी दुनिया भारत की सराहना कर रही है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान विदेश दौरे पर थे पीएम

दरअसल, विक्रम लैंडर की लैंडिंग के वक्त पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे। चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहीं से तिरंगा लहराकर इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद किया था। इसके साथ ही उन्होंने इसरो चीफ एस सोमनाथ और उनकी पूरी टीम को फोन कर बधाई दी थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story