×

भारतीय नौसेना दिवस: PM मोदी समेत इन्होंने ने जवानों को दी बधाई

आज भारतीय नौसेना दिवस है। भारत में हर साल 4 दिसंबर को नौसना के वीरों को याद किया जाता है और भारतीय नौसेना दिवस यानि कि नेवी डे मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Shreya
Published on: 4 Dec 2019 7:26 AM GMT
भारतीय नौसेना दिवस: PM मोदी समेत इन्होंने ने जवानों को दी बधाई
X

नई दिल्ली: आज भारतीय नौसेना दिवस है। भारत में हर साल 4 दिसंबर को नौसना के वीरों को याद किया जाता है और भारतीय नौसेना दिवस यानि कि नेवी डे मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढें: ITBP के जवानों में खूनी संघर्ष, अंधाधुंध फायरिंग में 6 की मौत

रामनाथ कोविंद ने लिखा कि...

नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, नौसेना दिवस के मौके पर पर, भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और पुरुषों और महिलाओं को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र हमारे समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, हमारे व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखने और नागरिक आपात स्थितियों के समय सहायता प्रदान करने में आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व करता है। आप ऐसे ही जल क्षेत्र में राज करते रहें। जय हिन्द!



PM मोदी ने किया ट्वीट

वहीं इस खास मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, नौसेना दिवस के मौके पर, हम अपने साहसी नौसेना कर्मियों को सलाम करते हैं। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया है।



यह भी पढें: पालक का सेवन करने से नहीं होंगी ये बीमारियां, जानें इसके फायदे

राष्ट्र को नौसेना पर है गर्व- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, नौसेना दिवस के मौके पर, मैं सभी भारतीय नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। राष्ट्र को भारतीय नौसेना में अटूट विश्वास और गर्व है। यह भारत की समुद्री शक्ति का प्रकटीकरण है। हम उनके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।





बता दें कि, 4 दिसंबर को नौसेना दिवस नौसना के वीरों के याद में मनाया जाता है। साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत ने विजय पायी थी और इस विजय का जश्न मनाने और नौसेना के जवानों की याद में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढें: INX मीडिया केस: अभी-अभी चिदंबरम पर SC का बड़ा फैसला

Shreya

Shreya

Next Story