×

पालक का सेवन करने से नहीं होंगी ये बीमारियां, जानें इसके फायदे

सर्दियों में अगर आप पालक का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए एक वरदान की तरह साबित होगा। इसमें कुछ ऐसे प्रमुख पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।

Shreya
Published on: 4 Dec 2019 6:43 AM GMT
पालक का सेवन करने से नहीं होंगी ये बीमारियां, जानें इसके फायदे
X
पालक का सेवन करने से नहीं होंगी ये बीमारियां, जानें इसके फायदे

सर्दियां शुरु हो चुकी हैं और इस मौसम में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें अगर आप अपने Meal में शामिल करते हैं तो ये आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं। तो आज हम आपको पालक से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सर्दियों में अगर आप पालक का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए एक वरदान की तरह साबित होगा। इसमें कुछ ऐसे प्रमुख पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को लेकर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, दिल से अदा किया शुक्रिया

हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

पालक में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है और साथ ही इसमें सोडियम कम होता है। इसलिए पालक हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्त चाप) को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से हड्डियों में भी मजबूती आती है।

Antioxidants का है अच्छा सोर्स

पालक Antioxidants का एक अच्छा सोर्स है। आयुर्वेद के मुताबिक, पालक में औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट फूड है। इसके अलावा पालक में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइट्रो न्यूट्रीएंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं अगर आप डाइट करते हैं और पालक खाना चाहते हैं तो बता दें कि इसमें कैलोरी काफी कम होती है। पालक के सेवन से एनीमिया या खून की कमी भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें: नहीं डरती लाठियों से! जंतर-मंतर के बाद राजघाट पर स्वाति मालीवाल का प्रदर्शन जारी

सौंदर्य निखारने में मददगार

पोषक तत्वों से भरपूर पालक आपके सौंदर्य को भी निखारने में मददगार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स उपस्थित होता है, जिस वजह से पालक खाने त्वचा में कसाव आता है और इससे झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। ये चेहरे के निखार (लालिमा) को भी बढ़ाता है। इसलिए यदि आप भी अपने चेहरे को निखारना चाहते हैं तो नियमित रूप से पालक या पालक के रस का सेवन करें।

रोग प्रतिरोधक तंत्र करता है मजबूत

शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी होने के कारण शरीर में थकान बनी रह सकती है। साथ ही इससे शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र भी प्रभावित होता है। पालक का सेवन करने से शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत बनता है। चूंकि पालक में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसके सेवन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के विकसित होने का खतरा 44 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: टॉप लिस्ट में भारत! इस तरह भी हो रहा महिलाओं का शोषण

आखों को स्वस्थ रखने में सहायक

पालक में विटामिन ए मौजूद होता है, जो कि आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके अलावा इसमें फोलेट और फाइबर होते हैं, जिससे कैंसर होने के जोखिम कम होता है। पालक में ऊर्जा बढ़ाने वाली नाइट्रेट होती है, जो मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है। इसके अलावा नाइट्रेट कोशिकाओं को सुचारु रुप से कार्य करने में भी सहायक है।

पालक में क्लोरोफिल भी मौजूद होता है, जो लिवर और कोलन (बड़ी आंत) से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा क्लोरोफिल में जीवाणुरोधी गुण भी मौजूद होते हैं।

यह भी पढ़ें: रोजाना ब्रश करने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, पढ़ें पूरी खबर

Shreya

Shreya

Next Story