×

नहीं डरती लाठियों से! जंतर-मंतर के बाद राजघाट पर स्वाति मालीवाल का प्रदर्शन जारी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का राजघाट पर आमरण अनशन जारी है। स्वाति मालीवाल हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के खिलाफ अनशन पर बैठी हैं।

Shreya
Published on: 4 Dec 2019 5:49 AM GMT
नहीं डरती लाठियों से! जंतर-मंतर के बाद राजघाट पर स्वाति मालीवाल का प्रदर्शन जारी
X
नहीं डरती लाठियों से! जंतर-मंतर के बाद राजघाट पर स्वाति मालीवाल का प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का राजघाट पर आमरण अनशन जारी है। स्वाति मालीवाल हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के खिलाफ अनशन पर बैठी हैं। इस दौरान महिला आयोग से जुड़ी महिलाओं ने भी उनका साथ दिया|

राजघाट पर नशन जारी रखने पर हुईं सहमत

बता दें कि, स्वाति इससे पहले जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही थीं। लेकिन कल यानि मंगलवार की शाम जंतर- मंतर पर भारी तादाद में पुलिसकर्मी पहुंचे और शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की बात कही और उन्हें पुलिस ने वहां से हटा दिया। बाद में स्वाति जंतर- मंतर से हटकर राजघाट पर जाकर अनशन जारी रखने पर सहमत हो गईं।

यह भी पढ़ें: टॉप लिस्ट में भारत! इस तरह भी हो रहा महिलाओं का शोषण

इस पर स्वाति मालीवाल का कहना है कि, दिल्ली पुलिस और पैरा-मिलिट्री के हजारों जवानों ने उनका अनशन तुड़वाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि, हमें पुलिस जंतर मंतर से हटाकर राजघाट लेकर आई है। मेरा अनशन अभी भी जारी है। अब हम राजघाट से इस लड़ाई को अंजाम देंगे।

वहीं पुलिस का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की कुछ गाइडलाइन जारी की है, जिसका उल्लंघन किया जा रहा है।

दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने जंतर- मंतर पर प्रदर्शन के लिए मंजूरी ली थी, लेकिन शाम 5 बजे के बाद यहां पर प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दे सकते। इसीलिए स्वाति मालीवाल से शाम को जंतर- मंतर से हटने की अपील की गई थी।

स्वाति मालीवाल का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वो जंतर-मंतर से नहीं हटेंगी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने तक की चेतावनी दे दी थी, जिसके बाद स्वाति मालिवाल ने यहां से हटने का फैसला किया।

स्वाति मालीवाल की मांग है कि दुष्कर्म के मामलों में दोषी को 6 महीने के भीतर फांसी की सजा सुनाई जाए।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में आया भीषण बर्फीला तूफान, कई जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

स्वाति मालीवाल ने किया था ट्वीट

बता दें कि, इससे पहले जब स्वाति मालीवाल मंगलवार को अनशन पर बैठने जा रही थीं, तब पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। स्वाति मालीवाल ने इस पर ट्वीट किया था कि, ‘पुलिस हमें जंतरमंतर पे बैठने नहीं दे रही। रातभर पुलिस ने पूरा जंतर मंतर बैरिकेडिंग करके टेंट, माइक & टॉलेट नही लगने दिया। साफ़ बोल रहे हैं अनशन नही करने देंगे! देश में एक महिला शांति से अनशन भी नही कर सकती? केंद्र सरकार को ऐसा भी क्या डर? क्या सच में लोकतंत्र है?’



दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना था कि, ‘चाहे कुछ हो जाए, पुलिस और केंद्र कितनी भी कोशिश कर ले, मेरा आमरण अनशन हर हाल में जारी रहेगा। जब तक केंद्र पूरे देश के लिए ऐसा सिस्टम नही बनाती की रेपिस्ट को हर हाल में 6 महीने में फाँसी हो, तब तक मैं नही उठूँगी। पहले राजघाट और फिर सीधे जंतर मंतर जा रही हूँ। जय हिंद।‘



यह भी पढ़ें: नागरिकता बिल पर सरकार-विपक्ष में जंग की तैयारी, जानिए इसके बारे में पूरी डीटेल्स

पीएम मोदी को लिखा था खत

साथ ही स्वाति मालीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिख कर कहा था कि, ‘मोदी जी को पत्र। मैं आमरण अनशन करूँगी जब तक वो अपने वादे पूरा न करते। देश में पुलिस के संसाधन जवाबदेही बढाई जाए & फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएँ। दिल्ली पुलिस को 66,000 पुलिसकर्मी तुरंत दिए जाएँ और 45 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली में स्थापित हो। दोषी को हर हाल में & तुरंत सज़ा दो!’



बस अब बहुत हुआ- स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर अपने अनशन पर बैठने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि, हम कैसे चुप बैठ जाएं जब उसकी चीखों को सुनने वाला कोई नहीं। जो चुप हैं आज भी, उनका ज़मीर जीवन भर इस पाप की गवाही देगा! बस अब बहुत हुआ ! मैं कल सुबह जंतर मंतर पर 10 बजे से बलात्कारियों को फांसी की मांग के लिए आमरण अनशन पर बैठ रही हूं। आप भी पहुंचें।



यह भी पढ़ें: राहुल बजाज के बाद इस बड़े बिजनेसमैन ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Shreya

Shreya

Next Story