×

PM Modi US Visit : व्हाइट हाउस में मोदी : चंदन का डिब्बा और दस दान

PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बीच नायाब उपहारों का आदान प्रदान हुआ है। व्हाइटहाउस में मोदी की अगवानी के बाद रात्रि भोज का आयोजन हुआ जिसमें अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और उनके भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल भी शामिल हुए।

Neel Mani Lal
Published on: 22 Jun 2023 5:07 AM GMT
PM Modi US Visit : व्हाइट हाउस में मोदी : चंदन का डिब्बा और दस दान
X
PM Modi us visit (social media)

PM Modi US Visit : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बीच नायाब उपहारों का आदान प्रदान हुआ है। व्हाइटहाउस में मोदी की अगवानी के बाद रात्रि भोज का आयोजन हुआ जिसमें अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और उनके भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल भी शामिल हुए।

व्हाइट हाउस में इसके पहले जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन तथा पीएम मोदी ने एक दूसरे को कई उपहार दिए।

- आधिकारिक उपहार के रूप में राष्ट्रपति बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को 20वीं शताब्दी की शुरुआत की एक हस्तनिर्मित, प्राचीन अमेरिकी गैली (जलपोत का चप्पू) भेंट किया। इसके अलावा, एक विंटेज अमेरिकी कैमरा, जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेखीय प्रतिकृति प्रिंट और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक हार्डकवर पुस्तक भी गिफ्ट में दी।

- पीएम मोदी ने जिल बिडेन को प्रयोगशाला में विकसित 7.5 कैरेट का हरा हीरा उपहार में दिया। ये कृत्रिम हीरा पृथ्वी से खोदे गए हीरों के रासायनिक और ऑप्टिकल गुणों को दर्शाता है। इसके निर्माण में सौर और पवन ऊर्जा जैसे संसाधनों का उपयोग किया गया है।

- पीएम मोदी ने जयपुर के एक मास्टर शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित चंदन का बॉक्स भी भेंट किया है। मैसूर, कर्नाटक से प्राप्त चंदन की लकड़ी से बने बॉक्स में नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं।

- इस बॉक्स में भगवान गणेश की मूर्ति है। गणेश की यह चांदी की मूर्ति कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार द्वारा हस्तनिर्मित की गई है। बॉक्स में एक चांदी का दीया भी है।

- बॉक्स में दस प्रकार के "दान' रखे हैं: पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा एक नाजुक हस्तनिर्मित चांदी का नारियल है। इसे गौदान के लिए गाय के स्थान पर चढ़ाया जाता है।

- भूदान के लिए भूमि के स्थान पर मैसूर, कर्नाटक का चंदन का एक सुगंधित टुकड़ा है।

- तिल या सफेद तिल हैं जिन्हें तमिलनाडु से लिया गया है।

-राजस्थान में हाथ से बना, 24 कैरेट शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान) के रूप में है।

- गुड़ भी दिया गया जो महाराष्ट्र का है।।

- 99.5 फीसदी शुद्ध और हॉलमार्क चांदी का सिक्का है जिसे राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है।

- गुजरात का लावण या नमक भी है।

- पीएम मोदी ने एक ताम्रपत्र भी भेंट किया है। ये उत्तर प्रदेश में बनाया गया है और इस पर एक श्लोक अंकित है।

- पीएम मोदी ने लंदन के फेबर एंड फेबर लिमिटेड द्वारा प्रकाशित और यूनिवर्सिटी प्रेस ग्लासगो में मुद्रित पुस्तक 'द टेन प्रिंसिपल उपनिषद' के पहले संस्करण की एक प्रति भी राष्ट्रपति जो बिडेन को उपहार में दी।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story