×

मन की बात: जानिए 59वीं बार देश को संबोधित करते हुए PM मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। ये मन की बात का 59वां संस्करण है और पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की छठी मन की बात है।

Shreya
Published on: 24 Nov 2019 3:00 AM GMT
मन की बात: जानिए 59वीं बार देश को संबोधित करते हुए PM मोदी ने क्या कहा
X
मन की बात: जानिए 59वीं बार देश को संबोधित करते हुए PM मोदी ने क्या कहा

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज सुबह 11 बजे से 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। ये मन की बात का 59वां संस्करण था। पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में छठवीं बार मन की बात कार्यक्रम के तहत देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी हर महीने के अंत में रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके मन की बात कार्यक्रम के संबोधन की जानकारी दी थी। आइये जानते हैं कि पीएम मोदी ने मन की बात क्या-क्या कहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने पहले NCC Day की सभी को शुभकामऩाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि, आमतौर पर हमारी युवा पीढ़ी को Friendship Day बराबर याद रहता है। लेकिन बहुत लोग हैं जिनको NCC Day भी उतना ही याद रहता है। मैं NCC के सभी पूर्व और मौजूदा Cadet को NCC Day की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ।

उन्होंने आगे कहा कि, NCC यानी National Cadet Corps, दुनिया के सबसे बड़े uniformed youth organizations में NCC एक है। यह एक Tri-Services Organization है जिसमें सेना, नौ-सेना, वायुसेना तीनों ही शामिल हैं। मेरा भी सौभाग्य रहा कि मैं भी बचपन में मेरे गाँव के स्कूल में NCC Cadet रहा, तो मुझे ये discipline, ये uniform मालूम है और उसके कारण confidence level भी बढ़ता है। ये सारी चीज़ें बचपन में मुझे एक NCC Cadet के रूप में अनुभव करने का मौका मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने Armed Forces के अदम्य साहस को भी याद किया। उन्होंने कहा कि, 7 दिसम्बर को Armed Forces Flag Day मनाया जाता है। ये वो दिन है जब हम अपने वीर सैनिकों को, उनके पराक्रम को, उनके बलिदान को याद तो करते ही हैं लेकिन योगदान भी करते हैं। आइए इस अवसर पर हम अपनी Armed Forces के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण भाव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और वीर सैनिको का स्मरण करें।

साथ ही उन्होंने FitIndiaMovement को एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि, भारत में FitIndiaMovement से तो आप परिचित होंगे ही। CBSE ने एक सराहनीय पहल की है, Fit India सप्ताह की। Fit India सप्ताह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षक और माता-पिता भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मैं अनुरोध करता हूं कि सभी school, Fit India ranking में शामिल हों और Fit India यह सहज स्वभाव बने। एक जनांदोलन बने। जागरूकता आए। इसके लिए प्रयास करना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने अयोध्या मामले को भी उठाया और कहा कि, अयोध्या मामले पर 9 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, तो 130 करोड़ भारतीयों ने फिर ये साबित कर दिया कि उनके लिए देशहित से बढ़कर कुछ नहीं है। देश में, शांति, एकता और सदभावना के मूल्य सर्वोपरि हैं।

देश में, शांति, एकता और सदभावना के मूल्य सर्वोपरि हैं। राम मंदिर पर जब फ़ैसला आया तो पूरे देश ने उसे दिल खोलकर गले लगाया। पूरी सहजता और शांति के साथ स्वीकार किया।

साथ ही पीएम मोदी ने परीक्षा के भय को दूर भगाने की भी बात कहते हुए बोला कि, मेरे युवा-साथी परीक्षाओं के समय हंसते-खिलखिलाते दिखें, Parents तनाव मुक्त, Teachers आश्वस्त हों, इसी उद्देश्य को लेकर हम मन की बात के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा Town Hall से, Exam Warrior’s Book के माध्यम से लगातार प्रयास कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि, हमारी सभ्यता, संस्कृति और भाषाएं पूरे विश्व को, विविधता में, एकता का सन्देश देती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, ये भारत देश वो देश है जहां पर कहा जाता है कि, कोस-कोस पर पानी बदले और चार कोस पर वाणी। हालांकि उन्होंने भाषाओं के खत्म हो जाने की भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, हमें इस बात की भी चिंता होती है कि, कहीं भाषाएं और बोलियां खत्म तो नहीं हो जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि, हम भी सिर्फ अपने आस-पास के इलाक़े को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त करने का संकल्प कर लें तो फिर ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ पूरी दुनिया के लिए एक नई मिसाल पेश कर सकता है।

साथ ही उन्होंने संविधान दिवस के मौके पर पार्लियामेंट में विशेष आयोजन के बारे में भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा, 26 नवम्बर को हम ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाते हैं। इस बार संविधान को अपनाने के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस बार इस अवसर पर पार्लियामेंट में विशेष आयोजन होगा और फिर साल भर पूरे देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

बता दें कि, इससे पहले उन्होंने 27 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें: 24 NOV: इन राशियों का मन रहेगा आज अशांत, जानिए पंचांग व राशिफल

Shreya

Shreya

Next Story