×

भाजपा के चाणक्य: अमित शाह का जन्मदिन, मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई...

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का श्रेय शाह को दिया जाता है। बीजेपी ने अपने चुनावी इतिहास का स्वर्णिम काल अमित शाह के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान ही देखा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 Oct 2020 4:37 AM GMT
भाजपा के चाणक्य: अमित शाह का जन्मदिन, मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई...
X
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा, कि अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई।

नई दिल्ली गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने इस मौके पर ट्वीट करके उनको शाह जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह की चुनाव प्रबंधन क्षमता की वजह से उनको 'चाणक्य' कहा जाने लगा है। इस मौके पर देश के दिग्गज नेता और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तक अन्य नेताओं ने उन्हें ट्विटर के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

यह पढ़ें...रेप आरोपी को मारी गोली: हिरासत से भागने की कोशिश, पुलिस ने किया ये हाल



स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा, कि अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। हमारा राष्ट्र उस समर्पण और उत्कृष्टता को देख रहा है जिसके साथ आप भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। भाजपा को मजबूत बनाने के आपके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर आपको लंबे समय तक देश की सेवा करने और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।'



अद्भुत संगठनकर्ता

यूपी के सीएम योगी ने लिखा, 'जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'

यह पढ़ें...बिहार चुनावः तेजस्वी यादव बोले- BJP ने एक नौजवान को हराने के लिए नेताओं की फौज उतार दी



स्वस्थ और दीर्घायु रहें

रेल मंत्री ने अमित शाह के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने लिखा, अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।'



बता दें कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। वे गुजरात के हिंदू वैष्णव परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का श्रेय शाह को दिया जाता है। बीजेपी ने अपने चुनावी इतिहास का स्वर्णिम काल अमित शाह के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान ही देखा है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story