×

दिल्ली में आग से 43 लोगों की मौत, यहां पढ़ें पीएम मोदी समेत किसने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की घटना को बेहद भयानक बताया। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया- अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाए हैं।

Aditya Mishra
Published on: 8 Dec 2019 7:09 AM GMT
दिल्ली में आग से 43 लोगों की मौत, यहां पढ़ें पीएम मोदी समेत किसने क्या कहा?
X

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि इस मामले में 43 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनुराग ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों को 10- 10 लाख का मुआवजा और जांच कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली गैंगरेप: फांसी से बच सकते हैं निर्भया के दोषी, ये है बड़ी वजह

किसने क्या कहा?

अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाए हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की घटना को बेहद भयानक बताया। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया- अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाए हैं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना...



दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा: सीएम अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना ‘‘दुखद' है और दमकल कर्मी लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया- बेहद दुखद...बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं..आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद केजरीवाल ने कहा कि फैक्ट्री में आग लगने की वजह से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आग लगने की वजह का पूरी तरह से पता नहीं चला है। हमने मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।



जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी: इमरान हुसैन

दिल्ली में आग पर मंत्री इमरान हुसैन का कहना है कि यह घटना दुख है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के परिजन के साथ मेरी संवेदनाए हैं: अमित शाह

दिल्ली में आग से हुइ्र मौत पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि मृतकों के परिजन के साथ मेरी संवेदनाए हैं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।



ये भी पढ़ें...दिल्लीः संसद भवन के कैंटीन में मिलने वाले खाने पर सब्सिडी खत्म करने का सुझाव, इस पर सभी दल सहमत

दर्दनाक मौतों पर बेहद दुखी हूं: मनोज तिवारी

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हादसे पर दुख जताया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया कि रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में आग लगने से हुई दर्दनाक मौतों पर बेहद दुखी हूं। मैं दिवंगत परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। मैं भी अभी वहां पहुंच रहा हूं।



दिल्ली के अनाज मंडी में आग लगने की खबर से आहत हूं: राहुल गांधी

दिल्ली के हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया और ट्वीट किया- दिल्ली के अनाज मंडी में , भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं अनाज मंडी में आग लगने से हुई दर्दनाक मौतों पर बेहद दुखी हूं।



दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए: विजेंद्र गुप्ता

अनाज मंडी में लगी आग के बाद भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। भाजपा सांसद विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में हादसे आम हो चुके हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री का यह क्षेत्र है, दिल्ली सरकार की इसकी जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

हमें कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी है: हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि इस वक्त हमें कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी है, सभी प्रभावित लोग हमारे ही भाई बहन थे।

ये भी पढ़ें...दिल्ली गैंगरेप: फांसी से बच सकते हैं निर्भया के दोषी, ये है बड़ी वजह

समाजवादी पार्टी ने जताया दुःख



प्रियंका गांधी ने कही ये बात



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story