×

पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि, मिला ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। CERAWeek 2021 कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ।

Ashiki
Published on: 6 March 2021 3:16 AM GMT
पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि, मिला ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड
X
PM मोदी को मिला ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड, देशवासियों को लिए कही ये बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। CERAWeek 2021 कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इसे पूरी विनम्रता के साथ ग्रहण करता हूं। इस अवॉर्ड को मैं महान मातृभूमि भारत के लोगों को समर्पित करना चाहता हूं।

महात्मा गांधी को बताया चैंपियन

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसे भारत की महान परंपरा को समर्पित करना चाहता हूं, जिसने हमें पर्यावरण की देखभाल करने का तरीका सिखाया है। महात्मा गांधी के रूप में हमारे पास पर्यावरण की देखभाल करने का तरीका सिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के रूप में हमारे पास पर्यावरण की देखभाल करने वाले एक चैंपियन थे। अगर उनके बताए रास्ते से आगे बढ़ते तो आज कई समस्याओं का हमें समाना नहीं करना होता।

ये भी पढ़ें: दक्षिण भारत में कांग्रेस का बढ़ रहा जनाधार, राहुल का फायदा या चलेगा मोदी का जादू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया का ध्यान फिटनेस और वेलनेस पर है। ऑर्गेनिक और हेल्दी फूड की डिमांड काफी बढ़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत इस वैश्विक परिवर्तन को अपने मसाले और आयुर्वेद के उत्पादों से आगे बढ़ा सकता है। पीएम ने कहा, आपको जानकर खुशी होगी कि पिछले सात वर्षों में भारत का जंगल वाला क्षेत्र काफी तेजी से बढ़ा है। शेर, तेंदुए और पानी में रहने वाले पक्षियों की संख्या बढ़ी है। यह सब सकारात्मक बदलाव का बेहतरीन उदाहरण है।

नड्डा और शाह ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी को अवॉर्ड दिए जाने को लेकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, देश के साथ मैं भी अपने प्रधानमंत्री को मुबारकबाद देना चाहता हूं। उन्हें CERAWeek ग्लोबल एनर्जी और एनवॉयरमेंट लीडरशिप अवॉर्ड मिला है। ये नया भारत है जब पूरा विश्व हमारे देश के नेता को आशा से देखता है।



गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एक बड़े वर्ग में अभूतपूर्व व्यवहार परिवर्तन देखा गया है। जो पर्यावरण के संरक्षण पर ध्यान दे रहा है और स्वच्छ ऊर्जा को अपना रहा है।

ये भी पढ़ें: मौसम में बदलाव: अगले 2 दिनों तक यहां मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का अनुमान



जानें क्या है CERAWeek और पुरस्कार

साल 1983 में डॉ. डैनियल येर्गिन ने CERAWeek की स्थापना की थी। 1983 से ही इसे प्रति वर्ष ह्यूस्टन में आयोजित किया जा रहा है और इसे दुनिया के प्रतिष्ठित वार्षिक ऊर्जा मंच के रूप में जाना जाता है। इस बार कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन डिजिटल तरीके से किया गया है। CERAWeek ग्लोबल वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व अवार्ड की शुरुआत 2016 में की गई थी। यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए दिया जाता है।

Ashiki

Ashiki

Next Story