×

Lokmanya Tilak Award: PM मोदी को मिलेगा 41वां लोकमान्य तिलक अवॉर्ड, कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे शरद पवार

PM Modi News: पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 1 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी को ये पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, सर्वोच्च नेतृत्व और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए उन्हें ये पुरस्कार दिया जा रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 10 July 2023 4:37 PM GMT (Updated on: 10 July 2023 4:53 PM GMT)
Lokmanya Tilak Award: PM मोदी को मिलेगा 41वां लोकमान्य तिलक अवॉर्ड, कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे शरद पवार
X
पीएम मोदी (Social Media)

PM Modi Lokmanya Tilak Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। आगामी 1 अगस्त को प्रधानमंत्री को ये पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि, सर्वोच्च नेतृत्व और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया जाएगा। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने ट्वीट किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने ट्वीट में लिखा, 'देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है। ये पुरस्कार उन्हें 01 अगस्त को दिया जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी को जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं। सीएम शिंदे का ये ट्वीट मराठी में है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story