×

मुंबई में पुलिसकर्मियों पर कोरोना का हमला, तीन दिन में तीसरे पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम

कोरोना का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बरप रहा है। कहने का मतलब कि इस जानलेवा वायरस से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।यहां संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, मुंबई में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना की चपेट में आए एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।

suman
Published on: 27 April 2020 3:59 PM GMT
मुंबई में पुलिसकर्मियों पर कोरोना का हमला, तीन दिन में तीसरे पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम
X

मुंबई: देश में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बरप रहा है। कहने का मतलब कि इस जानलेवा वायरस से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।यहां संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, मुंबई में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना की चपेट में आए एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।

तीन दिन में 3 पुलिसकर्मी की मौत

बीते तीन दिन में कोरोना से महाराष्ट्र में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट से जानकारी दी है।आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'कुर्ला ट्रैफिक डिवीजन से एचसी शिवाजी नारायण सोनवने (56) के निधन के बारे में सूचित करते हुए हमें खेद है। एचसी सोनवणे कोरोनावायरस से जूझ रहे थे. हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

यह पढ़ें...करिए Newstrack के साथ सवारी, देखिये लॉकडाउन की हकीकत सारी… | Lockdown | Lucknow



यह पढ़ें...खाकी में कोरोना मिलने से जिले में हड़कंप, अब पत्रकारों की हुई थर्मल स्कैनिंग

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था-

राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि 'दो पुलिस कॉन्स्टेबलों की मौत दुख की बात है,उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मैं बार-बार संयम रखने की बात करता हूं। हर जगह कुछ होने पर सबसे पहले लोग पुलिस पर आरोप लगाते हैं। यह पुलिस दिन रात हमारे लिए काम करती है। कोरोना के लिए लड़ते-लड़ते उनकी मौत हुई।''

बता दें कि महाराष्ट्र में 100 से भी ज़्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले मुम्बई पुलिस से जुड़े दो हेड कॉन्स्टेबलों की कोरोना के वजह से मौत हो गई। मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,400 के पार पहुंच गई है। मुंबई में कोरोना वायरस ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। लॉकडाउन के समय यहां करीब 150 पुलिस कर्मियों पर हमले हो चुके हैं। इन मामलों में 482 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार तक राज्य में 107 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हैं।लॉकडाउन के लिए महाराष्ट्र पुलिस को दिन-रात सड़कों पर मौजूद रहना पड़ता है। महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन में 72698 मामले दर्ज किए हैं।राज्य में 15434 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

suman

suman

Next Story