×

पोलियो टीकाकरण अभियान टला, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई वजह

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है, “अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण, 17 जनवरी 2021 से अगले नोटिस तक निर्धारित पोलियो एनआईडी (राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस) को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।”

Chitra Singh
Published on: 13 Jan 2021 7:14 AM GMT
पोलियो टीकाकरण अभियान टला, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई वजह
X
उल्टी और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज फौरन शुरू कर दिया। आज भी बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

नई दिल्ली: देश में पोलियो टीकाकरण दिवस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफ जहां भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने जा रहा है तो वहीं 17 जनवरी को पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान भी शुरू किया जाना था, लेकिन बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान रद्द

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 17 जनवरी को पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान को रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ने जानकारी दी कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है। बता दें कि 27 मार्च 2014 को देश को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। पोलियो का पुनावृत्ति ना हो इसी एहतियातन टीकाकरण अभियान कार्यक्रम शुरु किया गया।

यह भी पढ़ें: बाजार में कोविशील्ड की इतनी होगी कीमत, फरवरी तक आएंगी 5.6 करोड़ डोज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है, “अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण, 17 जनवरी 2021 से अगले नोटिस तक निर्धारित पोलियो एनआईडी (राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस) को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।” जानकारी के लिए बता दें कि पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान के माध्यम से प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में बच्चों को पोलियो पिलाया जाता है। भारत का यह अभियान पूरे विश्व का सबसे बड़ा अभियान है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक, पूरे 10 साल पहले जनवरी 2011 में पोलियो वायरस का आखिरी केस पश्चिम बंगाल से सामने आया था।

corona vaccination

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के कारण हुआ रद्द

बताते चलें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरु होने के कारण इस अभियान को टाल दिया गया। पोलियो टीकाकरण अभियान की कब शुरु होगा और इसकी नई तारीख क्या होगी, अभी तक इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट की कमेटी पर क्या है किसानों की राय, जानिए क्यों है ऐतराज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story