×

बिछ रही है चुनावी बिसात, उत्तराखंड में शुरू हुई राजनीतिक दलों की हलचल

भाजपा ने जहां पहले ही कदम उठाते हुए अपने सभी मंत्रियों, विधायकों को सक्रिय करते हुए भ्रमण पर भेजना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस भी तैयारी में जुट गई है। राज्य की सियासत में तेजी से सक्रिय हो रही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड के दौरे शुरू कर दिए हैं।

SK Gautam
Published on: 1 Jan 2021 12:11 PM GMT
बिछ रही है चुनावी बिसात, उत्तराखंड में शुरू हुई राजनीतिक दलों की हलचल
X
बिछ रही है चुनावी बिसात, उत्तराखंड में शुरू हुई राजनीतिक दलों की हलचल

उत्तराखंड: नया साल नई चुनौतियां 2021 में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने वाली हैं। नया साल राज्य में चुनावी साल के रूप में आने जा रहा है। इस साल दिसंबर आखिर तक विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की संभावना है। इससे पहले ही सरकार और विपक्ष को सियासत की शतरंज पर अपनी अपनी बिसात बिछानी है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुरू किया उत्तराखंड का दौरा

बता दें कि भाजपा ने जहां पहले ही कदम उठाते हुए अपने सभी मंत्रियों, विधायकों को सक्रिय करते हुए भ्रमण पर भेजना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस भी तैयारी में जुट गई है। राज्य की सियासत में तेजी से सक्रिय हो रही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड के दौरे शुरू कर दिए हैं।

सुबोध उनियाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री ने कहा कि सत्ताधारी दल के लिए कोई अलग से चुनावी वर्ष नहीं होता। सत्ताधारी दल को तो हर रोज जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना पड़ता है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर पैमाने पर जनता की भावनाओं के अनुसार काम कर रही है।

ये भी देखें: हिल उठा राजस्थान: बुरा रहा 2021 का पहला दिन, 100 से ज्यादा पक्षियों की हुई मौत

प्रदेश की जनता भाजपा के साथ-बंशीधर भगत

बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष-भाजपा ने बताया कि भाजपा के सभी मंत्री, विधायक पदाधिकारी लगातार जनता के सुखदुख में शामिल हैं। मैं विधानसभावार भ्रमण शुरू कर चुका हूं। पांच जनवरी से अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण शुरू किया जाएगा। प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, का कहना है कि कांग्रेस पहले दिन से ही सड़क और सदन पर जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रही है। यह चुनावी वर्ष है तो कांग्रेस जनहित विषयों को प्रमुखता से उठाएगी। प्रदेश की जनता भाजपा की वर्तमान सरकार से दुखी हो चुकी है।

ये भी देखें: LOC से बड़ी खबर: आतंकियों की साजिश फेल, सुरक्षाबलों को मिली सफलता

आम आदमी पार्टी ही प्रदेश सच्चा और पारदर्शी विकल्प

आप के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने कहा कि एक मात्र आम आदमी पार्टी ही प्रदेश को सच्चा और पारदर्शी विकल्प दे सकती है। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। इस साल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उत्तराखंड आएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story