×

रांची में मिला युवती का सिर कटा शव, दुष्कर्म की आशंका, सियासत हुई तेज

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में युवती का धड़ से अलग शव बरामद होने के बाद पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। वारदात के कई घंटों बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

Roshni Khan
Published on: 4 Jan 2021 1:28 PM GMT
रांची में मिला युवती का सिर कटा शव, दुष्कर्म की आशंका, सियासत हुई तेज
X
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सकों की देखरेख में है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में युवती का सिर कटा शव बरामद होने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा ने आरोप लगाया है कि, महिलाओं को सुरक्षा देने में हेमंत सोरेन की सरकार विफल रही है। बलात्कार के आरोपी हेमंत सोरेन के राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने ओरमांझी में युवती की नग्न शव बरामद होने के बाद राज्य सरकार पर हमला बोला है। इस बीच महिला मोर्चा की नेताओं ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इस मामले को उठाया है।

ये भी पढ़ें:एटा: प्रशासन के विरुद्ध वकीलों ने की नारेबाजी, न्यायालय के गेट पर फूंका पुतला

अबतक सिर का पता नहीं

jharkhand-matter jharkhand-matter (PC: social media)

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में युवती का धड़ से अलग शव बरामद होने के बाद पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। वारदात के कई घंटों बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। डॉग स्कावयड भी सिर को खोज नहीं पायी है। स्थानीय पुलिस मौका-ए-वारदात के आसपास सुराग ढूंढने में लगी है लेकिन अबतक नाकामी हाथ लगी है। आपको बता दें कि, कल पतरा जंगल में जानवर चराने वाले ग्रामीणों ने युवती की नग्न अवस्था में शव देखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

दुष्कर्म से इनकार नहीं

jharkhand-matter jharkhand-matter (PC: social media)

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि, युवती नग्न अवस्था में मिली है। लिहाज़ा, दुष्कर्म से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि की जा सकती है। पुलिस की मानें तो हत्या की वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया है और शव को पतरा जंगल में लाकर फेंक दिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो सके। लिहाज़ा, धड़ को ही अलग कर दिया गया।

एक के बाद एक वारदात

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में युवती का सिर कटा शव बरामद होने के बाद राज्य सरकार पर हमले बढ़ गए हैं। इससे पहले भी दुमका ज़िला में पांच बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हो चुकी है। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग भी संज्ञान में ले चुका है। इससे पहले दुमका में ही आदिवासी युवती का गैंगरेप हुआ। इतना ही नहीं गोड्डा ज़िला में आश्रम के अंदर घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक के बाद एक घटनाएं घटने से विपक्ष को राज्य सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है।

ये भी पढ़ें:अम्बेडकरनगर: चुनावी रंजिश में खूनी खेल, चालक व भाई को मारी गोली

jharkhand-matter jharkhand-matter (PC: social media)

डीजीपी का दावा हवा हवाई

झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने नए साल के उपलक्ष्य में बुलाए गए प्रेस वार्ता में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। 30 दिसंबर को डीजीपी साहब महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते रहे और उसके कुछ दिनों के अंदर ही युवती का सिर कटा शव बरामद होता है। इतना ही नहीं वारदात के कई घंटों बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाज़िमी है।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story