President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी

President Draupadi Murmu: असम के तेजपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उनके पूर्ववर्ती भी वायुसेना के फाइटर जेट में उड़ान भर चुके हैं।

Krishna Chaudhary
Updated on: 8 April 2023 10:44 AM GMT
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी
X
President Draupadi Murmu (photo: social media )
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

President Draupadi Murmu : देश की प्रथम आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक और कीर्तिमान रच दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई 30 एमकेाई लड़ाकू विमान में आज उड़ान भरी है। उड़ाने भरने के लिए वह असम के तेजपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंची जहां उन्हे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके पूर्ववर्ती भी वायुसेना के फाइटर जेट में उड़ान भर चुके हैं।

दरअसल, राष्ट्रपति देश की तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर होता है, इसलिए समय – समय पर उन्हें सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से अवगत कराया जाता है। सुखोई-30 एमकेआई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उड़ान भरने का भी मकसद यही है। सुखोई फायटर जेट अपनी जबरदस्त स्पीड और घातक हमले के लिए जाना जाता है।

इन राष्ट्रपतियों ने भी भरी थी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की चौथी राष्ट्रपति होंगी, जो शनिवार को वायुसेना के फायटर जेट में उड़ान भरेंगी। उनसे पहले तीन राष्ट्रपति ऐसा कर चुके हैं। सबसे पहले मिसाइल मैन के नाम से मशहूर दिवंगत राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने उड़ान भरी थी। उनके बाद देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी प्रतिभा पाटिल और फिर रामनाथ कोविंद ने उड़ान भरी थी। इन तीनों पूर्व राष्ट्रपतियों ने सुखोई फायटर जेट से ही उड़ान भरी थी लेकिन उनके एयरफोर्स स्टेशन पुणे थे।

चीन को सख्त संदेश देने की कोशिश

भारत फिलहाल पश्चिमी सीमा (पाकिस्तान) के मुकाबले पूर्वी सीमा (चीन) पर अधिक चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है। गलवान संघर्ष के बाद से चीन लगातार भारत से लगने वाली सीमा पर उकसावे वाली कार्रवाई में जुटा है। हाल ही में उसने अरूणाचल प्रदेश के 11 जगहों का नाम बदल दिया था। ऐसे में वायुसेना के पूर्वी बेस से उड़ान भरकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुश्मन देश को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेंगी।

मुर्मू असम के तेजपुर स्थित जिस वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी है, वह भारत की चार देशों से हिफाजत करता है। वो हैं चीन, म्यांमार, भूटान और बांग्लादेश। इन चारों में चीन एक अकेला मुल्क है, जो लंबे समय से भारत के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

असम के सीएम और राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर पूर्वी एयर कमांड एयर मार्शल एसपी धरकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव किया। इसके बाद उनके उड़ान भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का शऩिवार को आखिरी दिन है। वह छह अप्रैल से इस उत्तर-पूर्वी राज्य के दौरे पर थीं। मुर्मू आज गुवाहटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story