×

UN में बोले PM मोदी-दुनिया में बहीं खून की नदियां, तीसरे युद्ध से कम नहीं

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 75वां सत्र हो रहा है, जिसमे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित कर रहे हैं।

Shivani
Published on: 26 Sep 2020 1:08 PM GMT
UN में बोले PM मोदी-दुनिया में बहीं खून की नदियां, तीसरे युद्ध से कम नहीं
X

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 75वां सत्र हो रहा है, जिसमे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। कोरोना वायरस संकट की वजह से इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन ऑनलाइन किया गया है। कहा जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के जारी 75वें सत्र के दौरान भारत की प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को और मजबूत करने पर जोर दिया।

पीएम मोदी का संयुक्त राष्ट्र में संबोधन:

आज पूरे विश्व समुदाय के सामने एक बहुत बड़ा सवाल है कि जिस संस्था का गठन तब की परिस्थितियों में हुआ था। उसका स्वरूप क्या आज भी प्रासंगिक है? अगर हम बीते 75 वर्षों में संयुक्त राष्ट्र की उपलब्धियों का मूल्यांकन करें, तो अनेक उपलब्धियां दिखाई देती हैं।

-अनेक ऐसे उदाहरण भी हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सामने गंभीर आत्ममंथन की आवश्यकता खड़ी करते हैं।

ये बात सही है कि कहने को तो तीसरा विश्व युद्ध नहीं हुआ, लेकिन इस बात को नकार नहीं सकते कि अनेकों युद्ध हुए, अनेकों गृहयुद्ध भी हुए।कितने ही आतंकी हमलों ने खून की नदियां बहती रहीं।

आतंक के मुद्दे और कोरोना पर पीएम कर रहे सम्बोधित

इन युद्धों में, इन हमलों में, जो मारे गए, वो हमारी-आपकी तरह इंसान ही थे। वो लाखों मासूम बच्चे जिन्हें दुनिया पर छा जाना था, वो दुनिया छोड़कर चले गए।

कितने ही लोगों को अपने जीवन भर की पूंजी गंवानी पड़ी, अपने सपनों का घर छोड़ना पड़ा।उस समय और आज भी, संयुक्त राष्ट्र के प्रयास क्या पर्याप्त थे।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में हिंदुओं का हल्ला बोल, भारतीय दूतावास पर किया प्रदर्शन, ये है वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सभा में अपने संबोधन के जरिये भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। भारत दो साल के लिए UNSC का एक गैर-स्थायी सदस्य है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story