×

सुनें पीएम मोदी को: बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल के शांतिनिकेतन में विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह हो संबोधित कर रहे हैं।

Newstrack
Published on: 24 Dec 2020 5:34 AM GMT
सुनें पीएम मोदी को: बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम हुए शामिल
X
सुनें पीएम मोदी को: बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम होंगे शामिल photos (social media)

पश्चिम बंगाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शांतिनिकेतन में विश्व भारतीय समारोह हो संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि यह समारोह प्रधानमंत्री 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इसके साथ इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस कार्यक्रम की जानकारी मंगलवार को दी।

1901 में केवल 5 छात्रों के साथ

शांति निकेतन में विश्वभारती विश्वविद्यालय की शुरुआत एक आश्रम के तौर पर हुई थी। रविंद्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में की थी। इसके साथ इस आश्रम को 7 एकड़ की जमीन पर शुरुआत की थी। इसके बाद रविंद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविधयालय को स्थापित किया। इस विद्यालय में विज्ञान के साथ कला और संस्कृति की पढ़ाई का उत्कृष्ट केंद्र बनाया। आपको बता दें कि 1901 में केवल 5 छात्रों के साथ रविंद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविद्यालय की शुरुआत की थी।

राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का मिला दर्जा

1921 में इसे राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। आपको बता दें कि वर्तमान में इस विश्वविद्यालय में 6000 से भी ज्यादा विद्यार्थी अध्यन करते हैं। इसके साथ विश्वभारती देश की सबसे ज्यादा पुरानी केंद्रीय यूनिवर्सिटी है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्वभारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्त्व का एक संस्थान घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें : कोच की करतूत जानकर कांप उठेगी रूह, महिला खिलाड़ी के साथ कई बार किया रेप

कई पाठ्यक्रमों का होता है संचालन

विश्वभारतीय विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्टार के पाठ्यक्रमों का संचालन करता है। आपको बता दें कि इस विश्वविद्यालय का पुस्तकालय दुनियाभर की मौजूद किताबों को रखता है। इसके साथ यह विश्वविद्यालय अपनी शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले लोग यहां के खान पान के भी मुरीद हैं। इसके साथ यह विश्वविद्यालय दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी राष्ट्रपति भवन तकः किसानों के लिए कांग्रेस उतरेगी सड़क पर, करेंगे ये मांग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story