×

जामिया हिंसा: अखिलेश ने पूछा- क्या ये गुजरात मॉडल है, प्रियंका का ऐसा रहा रिएक्शन

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हो रहे विरोध पर पुलिस कार्रवाई  को देखकर विपक्ष सरकार को कोसने में लगा है।इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के

suman
Published on: 16 Dec 2019 3:50 AM GMT
जामिया हिंसा: अखिलेश ने पूछा- क्या ये गुजरात मॉडल है, प्रियंका का ऐसा रहा रिएक्शन
X

नई दिल्ली: नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हो रहे विरोध पर पुलिस कार्रवाई को देखकर विपक्ष सरकार को कोसने में लगा है।इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की पिटाई के मामले पर सत्तारूढ़ मोदी सरकार की आलोचना की है।कांग्रेस की महासचिव प्रियंका ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने लिखा, देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर विद्यार्थियों को पीटा जा रहा है।जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भाजपा सरकार उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। यह सरकर कायर है।



एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, जनता की आवाज़ से डरती है। इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज़ आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।



यह पढ़ें....आनंदीबेन को 2278 छात्रों के पुस्तक पढ़ने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट

सवाल पर नहीं दिया प्रियंका ने कोई जवाब

दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी एरिया के साथ-साथ न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हिंसा नागरिकता कानून को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन देखा गया। इस दौरान आगजानी की भी घटना हुई। वहीं, हिंसा के कुछ ही देर बाद इसी इलाके से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी काफिला गुजरा। हालांकि उन्होंने इस मसले पर कुछ भी नहीं कहा और वहां से निकल गईं।पत्रकारों ने इस मसले पर सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रॉबर्ट वाड्रा का घर है।

यह पढ़ें....बहुगुणा की जन्मशती: युवा प्रतिभाशाली, जरूरत प्रतिभा के देशहित में इस्तेमाल की

इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने सरकार पर देश में शांति बनाए रखने के अपने कर्तव्य को निभाने में नाकाम रहने और असम, त्रिपुरा और मेघालय के बाद दिल्ली तक को जलने के लिए छोड़ देने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर कहा, ‘‘पूर्वोत्तर से लेकर असम, पश्चिम बंगाल और अब दिल्ली में। भाजपा सरकार देश में शांति बनाए रखने का अपना कर्तव्य निभाने में विफल रही। उसे जिम्मेदारी लेनी चाहिए और हमारे देश में शांति बहाल करनी चाहिए।'इधर जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में की गई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रविवार रात में छात्र बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के सामने जमा हो गए। यहां छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें जामिया के छात्रों का समर्थन देने दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू से लेकर आम लोग और कई नेता भी पहुंचे।

suman

suman

Next Story