×

27 AUG: सीएम योगी और प्रियंका गांधी रायबरेली में, सियासत गर्म

Harsh Pandey
Published on: 27 Aug 2019 4:51 AM GMT
27 AUG: सीएम योगी और प्रियंका गांधी रायबरेली में, सियासत गर्म
X

रायबरेली- सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा अब फ्रंट फुट में नजर आ रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी मौजूदगी का हर जगह अहसास कराने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची है। वहीं सीएम योगी आज रायबरेली के दौरो पर हैं। योगी स्वतंत्रता सेनानी राना बेनी माधव बक्श सिंह के भाव समर्पण समारोह में शिरकत करेंगे। ऐसे में गर्म सियासत देखने को मिल सकती है।

आज सुबह 9.30 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला विधायक अदिति सिंह के पैतृक गाँव लालूपुर पहुंचा। प्रियंका गांधी, विधायक व उनके परिवार के दिवंगत पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के लिए शोक संवेदनाये प्रकट किया।

यह भी पढ़ें. कर नाटक: येडियुरप्पा की लालच, इसलिए बनाये इतने डिप्टी सीएम

कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात, यह है विस्तृत कार्यक्रम...

सुबह 10 बजे से 1 बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात करेंगी। इसके साथ वे दोपहर 1 बजे आधुनिक रेलकोच फ़ैक्ट्री लालगंज के लिए होंगी रवाना हो जाएंगी। 1.45 रेलकोच के बाहर निगमीकरण के विरोध में धरने पर बैठे रेलकोच फ़ैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ धरने में होंगी शामिल। 3 बजे लखनऊ के लिए होंगी रवाना।

सीएम का कार्यक्रम....

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर लगभग एक बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। वहां से सीधे शहर के नेहरू नगर चौक पर राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और फिर शहीद चौक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद वह फीरोज गांधी आडिटोरियम में भाव समर्पण समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 2 से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। 2:45 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें. पीएम मोदी जाएंगे जेटली के घर, करेंगे परिवार वालों से मुलाकात

रायबरेली आगमन...

सीएम योगी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों का आज रायबरेली आगमन है। डीएम और एसपी अधिकारियों के साथ बैठकें कर दौरे को सफल बनाने के लिए जुटे हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story