×

बुरी खबर: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा हॉस्पिटल में भर्ती, राहुल-सोनिया...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका आज यूपी के रायबरेली पहुंच रही हैं तो वहीं उनके पति राबर्ट वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को हड्डी में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार दोपहर सेक्टर-11 के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 22 Oct 2019 3:57 AM GMT
बुरी खबर: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा हॉस्पिटल में भर्ती, राहुल-सोनिया...
X

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका आज यूपी के रायबरेली पहुंच रही हैं तो वहीं उनके पति राबर्ट वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को हड्डी में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार दोपहर सेक्टर-11 के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें— रायबरेली पहुंच रही प्रियंका, क्या विधायक अदिति सिंह कार्यक्रम में होंगी शामिल?

जानकारी के अनुसार उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर वीआईपी रूम नंबर 108 में रखा गया है। हॉस्प्टिल में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत उनका इलाज कर रहे हैं। दर्द अधिक होने की वजह से उनका सीटी स्कैन भी किया गया। उन्हें देखने प्रियंका गांधी भी रात 8 बजे अस्पताल पहुंचीं। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। जिसको देखते हुए अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें—कमलेश तिवारी के बाद एक और हत्या, बीजेपी में मच गया हड़कंप

वहीं अस्पताल प्रशासन ने अभी उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पैर और पीठ में दर्द है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें व्हीलचेयर दिया गया गया लेकिन वह चलकर ही डॉक्टर के कमरे तक गए। जानकारी के अनुसार सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंच सकते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story