×

प्रियंका मर्डर केस: जिस थाने में थे चारों आरोपी, उसे भीड़ ने घेरा, पुलिस पर फेंकी चप्पलें

हैदराबाद में हुई वेटनरी महिला डॉक्टर की नृशंस हत्या से लोगों में जमकर आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को हैदराबाद के शादनगर पुलिस स्टेशन में रखा गया था।

Aditya Mishra
Published on: 30 Nov 2019 4:00 PM GMT
प्रियंका मर्डर केस: जिस थाने में थे चारों आरोपी, उसे भीड़ ने घेरा, पुलिस पर फेंकी चप्पलें
X

हैदराबाद: हैदराबाद में हुई वेटनरी महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की नृशंस हत्या से लोगों में जमकर आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को हैदराबाद के शादनगर पुलिस स्टेशन में रखा गया था।

नाराज लोगों को जब इस बात की जानकारी लगी तो सैंकड़ों की तादाद में भीड़ थाने पहुंच गई और उसका घेराव कर डाला। गुस्साई भीड़ आरोपियों को निकालने की मांग कर रही थी। इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस पर चप्पलें भी फेंकी।

ये भी पढ़ें...गैंग रेप!ये 12 दरिंदे जिनकी हैवानियत से दहला भारत, अब क्या एक्शन लेगी सरकार

पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर वापस लौटाया। शादनगर कस्बे में पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।

बता दें कि शनिवार सुबह ही चारों आरोपियो को थाने में लाया गया था। लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। हालात अनियंत्रित होने के बाद आरोपियों को चंचलगुडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें...ट्रिपल मर्डर से कांप उठा आजमगढ़, पति-पत्नी और बच्चे की हत्या से पसरा मातम

ये है पूरा मामला

तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशु चिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया।

प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। प्रियंका ने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है।

प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया।

पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग किया।

ये भी पढ़ें...तेलंगाना में प्रियंका रेड्डी ही नहीं 1 महीने में 6 महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story