×

अर्नब की गिरफ्तारी का विरोध, जमकर हुआ प्रदर्शन, CM का फूंका पुतला

रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी की महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हर तरफ महाराष्ट्र सरकार और पुलिस का जमकर विरोध हो रहा है।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 4:36 AM GMT
अर्नब की गिरफ्तारी का विरोध, जमकर हुआ प्रदर्शन, CM का फूंका पुतला
X
अर्नब की गिरफ्तारी का विरोध, जमकर हुआ प्रदर्शन, CM का फूंका पुतला

कानपुर देहात: रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी की महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हर तरफ महाराष्ट्र सरकार और पुलिस का जमकर विरोध हो रहा है। साथ ही अर्णब गोस्वामी की रिहाई की मांग तेज हो गई है। कानपुर देहात में भी उधोग व्यापार मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही महाराष्ट्र सरकार का पुतला भी जलाया। वहीं महाराष्ट्र सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें: आखिरी चरण में क्या गुल खिलाएगा नीतीश का ब्रह्मास्त्र, आकलन में जुटे सियासी दल

अर्णब गोस्वामी की जल्द रिहाई की मांग

दरअसल, कानपुर देहात के रुरा कस्बे में उधोग व्यापार मंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी की महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का पुतला भी जलाया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जमकर महाराष्ट्र सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही अर्णब गोस्वामी की जल्द रिहाई की मांग की।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-11-06-at-09.22.19.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: इन राज्यों में कई दिनों तक होगी जमकर बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाये इल्जाम

प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों का कहना है, ''महाराष्ट्र सरकार और पुलिस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र सरकार की कार्यशैली बयां कर रही है कि महाराष्ट्र में पत्रकारों की स्वतंत्रता नहीं है''।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-11-06-at-09.22.20.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: शाह ने फूंका ममता के खिलाफ बिगुल, बोले-पश्चिम बंगाल में इस बार बदलाव की बयार

Newstrack

Newstrack

Next Story