×

गरजी साध्वी प्रज्ञा: बोली भोपाल में गद्दारों की कमी नहीं, प्रदर्शनकारी हैं विधर्मी

फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की टिप्पणी के बाद दुनिया भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस तरह की गतिविधियों को फैलाने वाले लोगों को विधर्मी करार देते हुए कहा कि ऐसे गद्दारों की कमी नहीं है, ये लोग देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।

Newstrack
Published on: 30 Oct 2020 12:32 PM GMT
गरजी साध्वी प्रज्ञा: बोली भोपाल में गद्दारों की कमी नहीं, प्रदर्शनकारी हैं विधर्मी
X
भोपाल के पास सीहोर में सोमवार को क्षत्रीय समाज के कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, हमारी धर्म व्यवस्था में चार वर्ग तय किए गए थे।

नई दिल्ली। फ्रांस में हुई हिंसा को लेकर देश के कई हिस्सों में हुई प्रदर्शन पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ऐसे लोगों को विधर्मी बताया है। कई महीनों तक जेल में रहकर अत्याचार सहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से पहली बार सांसद बनी है और उनको कटटरवादी हिन्दूवादी नेता कहा जाता है। इसके पहले भी संसद में नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी की वजह से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर चर्चा में आई थी। उन्होंने साल 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें...भारत ने दागी मिसाइल: चीन की हालत हुई खराब, सेना ने तैनात की मिसाइलें

गद्दारों की कमी नहीं

बतातें चलें कि हाल ही में फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की टिप्पणी के बाद दुनिया भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस तरह की गतिविधियों को फैलाने वाले लोगों को विधर्मी करार देते हुए कहा कि ऐसे गद्दारों की कमी नहीं है, ये लोग देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।

Protest Against France (फोटो:सोशल मीडिया)

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कडा कानून बनाए जाने की जरूरत है। तभी उन पर लगाम लग पाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसेा लोगों के खिलाफ केवल भारत में ही नही पूरे विश्व में इसके खिलाफ कानून होना चाहिए।

उन्होंने ऐसे देशों की प्रशंसा की जहां पर ऐसे लोगों के खिलाफ कडे कानून की व्यवस्था है। जहां जहां पर ऐसे विधर्मी लोग हैं उनके खिलाफ दंड की व्यवस्था है। भारत में भी ऐसे नियम बनाए जाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें...नौकरानी निकली मॉडल: सनसनी बन गईं कालीन भैया की खास, हिल गए लोग

साध्वी प्रज्ञा मुस्लिम कटटरपंथियों के निशाने पर अक्सर रहती

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मुस्लिम कटटरपंथियों के निशाने पर अक्सर रहती है। अभी कुछ महीनों पहले ही सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भेजे गए संदिग्ध पत्र और सफेद पाउडर भेजने के मामले में एमपी एटीएस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। एमपी एटीएस ने साध्वी को धमकी भरा पत्र भेजने वाले डॉ. सैयद अब्दुल रहमान खान को महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार किया था।

बतातें चलें कि मालेगांव विस्फोट मामले में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। इसके बाद उन्हे जेल में कई यातनाएं दी गयी।

ये भी पढ़ें... थर-थर कांपे मुख्तार-अतीक: अब हुआ ये तगड़ा एक्शन, नहीं बच पाएगा कोई

Newstrack

Newstrack

Next Story