×

चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका, 2 विधायको का इस्तीफा, पुड्डुचेरी जा सकता है हाथ से

पुड्डूचेरी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली वी. नारायण सामी सरकार संकट में है। सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया।

Shivani Awasthi
Published on: 21 Feb 2021 3:40 PM GMT
चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका, 2 विधायको का इस्तीफा, पुड्डुचेरी जा सकता है हाथ से
X
कांग्रेस स्थापना दिवस: राहुल गांधी बोले- सच्चाई और समानता के संकल्प को दोहराते हैं

नई दिल्ली। पुड्डूचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली वी. नारायण सामी सरकार संकट में है। सोमवार को सरकार को अपना बहुमत साबित करना है। इसके पहले ही आज दो और विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। जिसके बाद वी. नारायण सामी की सरकार संकट में आ गयी है।

पुड्डुचेरी में कांग्रेस-DMK सरकार अल्पमत में आई

माना जा रहा है कि कल फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस डीएमके सरकार सत्ता से हाथ धो बैठेगी। अब सत्ता पक्ष के पास महज 12 विधायक बचे हैं। जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं।

फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के दो विधायको ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि इस सरकार का कार्यकाल 8 जून को पूरा हो रहा है। इसी अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इससे ठीक पहले यहां की सियासत में हलचल हो गई है और चंद महीनों के लिए सरकार बदल भी सकती है।

कल वी. नारायण सामी सरकार का फ्लोर टेस्ट

आज शाम दो और विधायकों के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश की सरकार हिल गयी है। सोमवार को फ्लोर टेस्ट से पहले ही आंकड़े बदल गए हैं। पुडुचेरी की नई उपराज्यपाल डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने को कहा था।

ये भी पढ़ेँ- उजाड़ दी फसलें: हताश किसानों का आक्रोश, आखिर कृषि सुधारों से फायदा किसको

सत्ता पक्ष के पास 12 विधायक, विपक्ष के पास 14

आज वी. नारायण सामी की सरकार से कांग्रेस विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और डीएमके के विधायक के. वेंकटेशन ने विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोझुंडू को अपना इस्तीफा दे दिया। इधर कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी के घर पहुंचे हैं।

डीएमके नेता का दावा- सरकार को कोई खतरा नहीं

फ्लोर टेस्ट को लेकर दोनो दलें मे रणनीति बनाई जा रही हैै हांलाकि कांग्रेस डीएमके नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। पार्टी के अंदर नई रणनीति बनाई जा रही है। 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद भी मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने दावा किया था कि सरकार बहुमत में है।

श्रीधर अग्निहोत्री

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story