×

पंजाब नगर निकाय चुनाव रिजल्ट, हरसिमरत कौर भी नहीं बचा पाईं अपना गढ़

कृषि कानून के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार से नाता तोड़ने वालीं हरसिमरत कौर भी अपना गढ़ नहीं बचा पाईं हैं। बठिंडा निगम चुनाव में 50 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को 43 सीटें मिली हैं। वहीं अकाली दल को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है।

SK Gautam
Published on: 17 Feb 2021 1:40 PM GMT
पंजाब नगर निकाय चुनाव रिजल्ट, हरसिमरत कौर भी नहीं बचा पाईं अपना गढ़
X
पंजाब नगर निकाय चुनाव रिजल्ट, हरसिमरत कौर भी नहीं बचा पाईं अपना गढ़

पंजाब: पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना में रिजल्ट साफ़ हो गया। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन की छाया में हुए पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा नजर आया। कांग्रेस ने लगभग सभी नगर निगमों में जीत दर्ज कर ली गई है। भारतीय जनता पार्टी, अकाली दल और आम आदमी पार्टी का नगर निगम हो या नगर पंचायत हर जगह सफाया हो गया है।

हरसिमरत कौर भी अपना गढ़ नहीं बचा पाईं हैं

बता दें कि कृषि कानून के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार से नाता तोड़ने वालीं हरसिमरत कौर भी अपना गढ़ नहीं बचा पाईं हैं। बठिंडा निगम चुनाव में 50 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को 43 सीटें मिली हैं। वहीं अकाली दल को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। इसके अलावा वार्ड नंबर- 1 से वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खास कांग्रेस नेता टहल सिंह संधू की पत्नी मनदीप कौर को 25 वोटों से हराकर अकाली दल की प्रत्याशी अमनदीप कौर विजेता बनी हैं।

punjab municipal election result

कांग्रेस को मिली बढ़त

निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस को मिली बढ़त के कारण अब निगम में 53 वर्ष बाद कांग्रेस का मेयर बनेगा। मेयर की दौड़ में सबसे पहले वार्ड नंबर 48 से जीते कांग्रेस नेता जगरूप सिंह गिल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी या चुनाव से पहले मेयर के बारे में किसी चेहरे का एलान नहीं किया गया।

ये भी देखें: बंगाल में बीजेपी की बढ़ती ताकत: नुसरत जहां के करीबी एक्टर ने थामा BJP का दामन

बठिंडा के 224 वार्डों में से 154 पर कांग्रेस की जीत

बठिंडा के 224 वार्डों में से 154 पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं जबकि 33 वार्ड पर शिअद प्रत्याशी जीते हैं। इसके अलावा जिले की नथाना काउंसिल में आप के तीन प्रत्याशी जीते हैं। बाकी जगहों पर आप का खाता नहीं खुला। भाजपा पूरे जिले में शून्य पर ही सीमित रही। बहुजन समाज पार्टी को भाईरूपा में एक सीट पर जीत मिली है।

रामपुरा फूल तहसील के अधीन आते कोठा गुरु के 11 वार्डों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। वहीं अकाली, भाजपा, आप का कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाया। भगता भाईका के 13 वार्डों में से नौ पर कांग्रेस, तीन पर अकाली दल, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। गांव मलूका में 11 में से नौ पर कांग्रेसी, दो पर अकाली दल के प्रत्याशी जीते हैं। भाईरूपा में 13 में से आठ कांग्रेस, चार अकाली दल और एक बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी जीत पाया। महराज के 13 में से 10 कांग्रेस, एक अकाली, दो आजाद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

ये भी देखें: रविकिशन ने भाषण में कहा कुछ ऐसा, हंसते-हंसते CM योगी ने पकड़ लिया माथा

punjab municipal election-2

चार आजाद प्रत्याशी जीते हैं

सब तहसील मौड़ मंडी के 17 में से 13 पर कांग्रेस, एक अकाली दल, तीन आजाद प्रत्याशियों ने जीत प्राप्त की। रामां मंडी के 15 वार्ड में से 11 कांग्रेस, दो अकाली दल और दो आजाद प्रत्याशी जीते। भुच्चो मंडी के 13 वार्ड में से 11 पर कांग्रेस, दो पर अकाली दल के प्रत्याशी जीत गए हैं। वार्ड नंबर दो से भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिंटा पार्टी टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन वे हार गए। नथाना के 11 वार्ड में से एक पर कांग्रेस, तीन पर अकाली दल, तीन पर आम आदमी पार्टी जबकि चार आजाद प्रत्याशी जीते हैं। गोनियाना के 13 में से सात पर कांग्रेस छह आजाद प्रत्याशी जीते हैं।

ये भी देखें: पंजाब निकाय चुनाव का संदेश, भाजपा साफ, कांग्रेस वापस, आप की दस्तक

संगत नगर काउंसिल के नौ वार्डो में से दो पर ही कांग्रेस

संगत नगर काउंसिल के नौ वार्डो में से दो पर ही कांग्रेस के प्रत्याशी जीत पाए जबकि सात पर अकाली दल के प्रत्याशी विजय रहे। कोटशमीर के 13 में से 10 वार्डो में कांग्रेस, एक अकाली दल, दो आजाद प्रत्याशी जीत गए। कोटफत्ता के 11 वार्डो में से नौ पर कांग्रेस दो आजाद प्रत्याशी विजय रहे। इस बार पूरे जिले में 29 निर्दलीय प्रत्याशियों को चुना गया है। जबकि पिछली बार 50 से अधिक आजाद प्रत्याशी जीते थे।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story