×

पहले गई राहुल गांधी की सदस्यता, अब कांग्रेस मुख्यालय पर चला बुलडोजर...नहीं थम रही कांग्रेस की दुश्वारियां

Bulldozer on Congress Office : कांग्रेस पति एक तरफ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से परेशान है वहीं दूसरी ओर तरफ दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर बुलडोजर चल गया।

Aman Kumar Singh
Published on: 24 March 2023 8:48 PM GMT (Updated on: 24 March 2023 8:51 PM GMT)
पहले गई राहुल गांधी की सदस्यता, अब कांग्रेस मुख्यालय पर चला बुलडोजर...नहीं थम रही कांग्रेस की दुश्वारियां
X
कांग्रेस का निर्माणाधीन मुख्यालय (Social Media)

Bulldozer on Congress Office: कांग्रेस की दुश्वारियां ख़त्म होने के नाम नहीं ले रही। एक तरफ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई तो वहीं दूसरी ओर तरफ दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय (Congress headquarters) पर बुलडोजर चल गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के बुलडोजर ने अतिक्रमण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। एक खबरिया चैनल के हवाले से बताया गया है कि, बुलडोजर चलाने वाले दस्ते ने कैमरा पर सामने नहीं आने की शर्त पर बताया कि अतिक्रमण कर दफ्तर की सीढ़ियां तोड़ी गई हैं।

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की तरफ कांग्रेस के निर्माणाधीन हेडक्वार्टर की सीढ़ियां लोगों के पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर बनी थीं, जिस पर PWD ने सर्वे के बाद कार्रवाई की है। यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उसी के तहत तोड़फोड़ हुई है।

पहले राहुल की सदस्यता रद्द, अब बुलडोजर कार्रवाई

गौरतलब है कि, शुक्रवार (24 मार्च) को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। जिसके बाद राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई। आज उनकी संसद सदस्यता रद्द हो गई। दरअसल, राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस की इमरजेंसी बैठक चल ही रही है उस बीच पार्टी मुख्यालय पर भी बुलडोजर चल गया। इस तरह कांग्रेस पर एक ही दिन में दोहरे एक्शन देखने को मिले।

पहले भी हुई है ऐसी कार्रवाई

हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। पहले भी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर पर बुलडोजर चल चुके हैं। इससे पहले दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर पर भी बुलडोजर चला था। फर्क बस ये है कि पार्टी ने खुद ही अवैध निर्माण हटवा दिया था। ज्ञात हो कि AAP और कांग्रेस का नया दफ्तर आस-पास ही है। कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी ने भी PWD के कहने पर दफ्तर के बाहर फुटपाथ पर बना केबिन तोडा था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story