×

खत्म चीन-पाकिस्तान: ताकतवर हुआ भारत का राफेल, युद्ध में मरेगा दुश्मन

राफेल विमान अब और शक्तिशाली हो गया है। राफेल विमान में SCALP यानी लंबी दूरी के लिए हवा में दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया है। जिसके चलते ये विमान अब ऊंची पहाड़ियों पर छिपे दुश्मनों को मार गिराने का काम कर सकता है।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 11:44 AM GMT
खत्म चीन-पाकिस्तान: ताकतवर हुआ भारत का राफेल, युद्ध में मरेगा दुश्मन
X
विमान अब ऊंची पहाड़ियों पर छिपे दुश्मनों को मार गिराने का काम कर सकता है। राफेल 4000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद दुश्मनों पर ताबड़तोड़ हमला कर सकता है।

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत में अब पहले से भी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो गई है। जीं हां राफेल विमान अब और शक्तिशाली हो गया है। राफेल विमान में SCALP यानी लंबी दूरी के लिए हवा में दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया है। जिसके चलते ये विमान अब ऊंची पहाड़ियों पर छिपे दुश्मनों को मार गिराने का काम कर सकता है। ऐसे में सबसे खास बात ये है कि इस अपग्रेड के बाद राफेल 4000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद दुश्मनों पर ताबड़तोड़ हमला कर सकता है। बता दें, पहले ये ऊंचाई 2000 मीटर तक सीमित थी।

ये भी पढ़ें... अब कांपेगी चीनी सेना: आज आएंगे तीन और राफेल लड़ाकू विमान, भारत हुआ ताकतवर

विमान की शक्ति अब पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ी

राफेल विमान की शक्ति अब पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ गई है। ऐसे में सॉफ्टवेयर में हुए बदलाव मिसाइल निर्माता एमबीडीए ने किए हैं। निर्माता के साथ भारतीय वायुसेना के बड़े अधिकारियों भी चर्चा में शामिल थे।

ऐसे में 450 किग्रा वजनी इस सबसॉनिक मिसाइल की रेंज 300 किमी तक है। भारतीय वायुसेना को कुछ समय पहले फ्रांस (France) से मिले इस विमान में भी कई खासियतें हैं। राफेल में हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है। इससे उद्देश्य को पूरा करने में अब कोई बाधा नहीं आएगी।

RAFALE AIRCRAFT फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...वायुसेना की बढ़ी ताकत, तीन और राफेल आए भारत, चीन-पाकिस्तान की हालत खराब

हवा में दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल

वैसे तो राफेल में पहले से ही एक मिसाइल मीटियोर मौजूद है। इस मिसाइल की रेंज 100 किलोमीटर तक होती है। SCALP मिसाइल का इस्तेमाल टार्गेट कमांड, नियंत्रण, संपर्क जैसे कामों में किया जाता है। ये मिसाइल को बड़े लक्ष्यों को भेदने में कारगर है। सबसे खास बात ये है कि चीन और पाकिस्तान ने भी हवा में दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल तैयार की हैं। इस हिसाब से SCALP कई मामलों में खास है।

बता दें, कि राफेल विमान की अगली खेप 2021 गणतंत्र दिवस तक आ सकते हैं। जिससे इस खेप में तीन विमान शामिल होंगे। लेकिन भारतीय वायुसेना के पायलटों की ट्रैनिंग के लिए फ्रांस में 7 राफेल विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं 2021 के आखिरी तक 36 राफेल भारत आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें...अनिल अंबानी से छिने ऑफिस, राफेल से भी कट सकता है पत्ता

Newstrack

Newstrack

Next Story