×

ये सबसे कम उम्र के RBI गवर्नर: बढ़ाई देश की GDP, नोटबंदी में किया था ये काम...

रघु राम राजन, ये वो नाम है, जो न ही कोई सेलेब्रेटी है और न ही कोई नेता लेकिन फिर भी जिसे लगभग भारत का हर पढ़ा लिखा या मुद्रा कोष से जुड़ा व्यक्ति जानता है।

Shivani Awasthi
Published on: 3 Feb 2020 8:30 AM GMT
ये सबसे कम उम्र के RBI गवर्नर: बढ़ाई देश की GDP, नोटबंदी में किया था ये काम...
X

लखनऊ: रघु राम राजन, ये वो नाम है, जो न ही कोई सेलेब्रेटी है और न ही कोई नेता लेकिन फिर भी जिसे लगभग भारत का हर पढ़ा लिखा या मुद्रा कोष से जुड़ा व्यक्ति जानता है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के सबसे कम उम्र के गवर्नर रह चुके रघु राम राजन का नाम नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के दौरान जमकर सुर्ख़ियों में आया था। जब देश की अर्थ व्यवथा खतरे में थी तो वह राजन ही थें जिन्होंने देश की जीडीपी को ऊपर लाने में अहम भूमिका निभाई थी

कौन है रघु राम राजन:

रघुराम राजन मनमोहन सरकार के कार्यकाल के दौरान सबसे कम उम्र के आरबीआई गर्वनर नियुक्त हुए। उन्हें साल 2003 से दिसंबर 2006 तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में सबसे कम उम्र के आर्थिक एडवाइजर और अनुसंधान निदेशक (मुख्य अर्थशास्त्री) के रूप में नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें: वैरीफाइड प्रदर्शनकारी ही कर सकते हैं CAA का विरोध! लागू हुआ ये नियम

2010 और 2012 में, उन्हें विदेश नीति मैगजीन की टॉप 100 वैश्विक विचारकों की लिस्ट में जगह मिली थी। वहीं रघुराम राजन सितंबर 2013 से सितंबर 2016 तक बतौर आरबीआई गवर्नर के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

साल 2016 में जब मोदी सरकार ने नोटबंदी की, तो रघुराम राजन ने इसे देश के लिए खतरा बताया था। इतना ही नहीं राजन ने ये भी कहा था कि गलत तरीके से जीएसटी लागू करना भी आर्थिक मंदी की बड़ी वजह है।

ये भी पढ़ें:सिर्फ 22 रूपए में लड़कियां! देह व्यापार की ये भयावह दास्तां जान रो देंगे आप

जाने, रघुराम राजन के जीवन के बारें में :

रघुराम राजन का जन्म 3 फरवरी, 1963 को भोपाल, मध्य प्रदेश में एक तमिल ब्राम्हण परिवार में हुआ था। वे आईआईटी दिल्ली से ग्रैजुएट हैं। साल 1987 में IIM, अहमदाबाद से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। उनके पिता इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारत में एक वरिष्ठ अधिकारी थे।

former governor, raghuram rajan, resign ,demonetisation decision, government, Government, demonetisation

ऐसी है रघुराम राजन की फैमिली लाइफ:

बता दें कि राजन जब आईआईएम अहमदाबाद से अपनी पढ़ाई कर रहे थे, तो इस दौरान उनकी मुलाकात राधिका पूरी से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और फिर राजन ने राधिका पूरी से शादी कर ली। उनकी पत्नी राधिका अब यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल में पढ़ाती है। राजन के एक बेटा और एक बेटी है।

ये भी पढ़ें: यहां से गिरफ्तार हुआ इस खूंखार आतंकी का भाई, हिफजुल से था सम्पर्क

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story