×

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद ट्विटर पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

राहुल गांधी ने बुधवार को अधिकारिक तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की कॉपी शेयर की। औपचारिक रूप से त्यागपत्र की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भविष्य की तरक्की के लिए यह फैसला लिया।

Dharmendra kumar
Published on: 3 July 2019 2:44 PM GMT
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद ट्विटर पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
X
राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में कोर्ट में होंगे पेश

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने बुधवार को अधिकारिक तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की कॉपी शेयर की। औपचारिक रूप से त्यागपत्र की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भविष्य की तरक्की के लिए यह फैसला लिया।

यह भी पढ़ें...जानिए हनी सिंह ने ऐसा क्या किया, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस?

चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल ने सबसे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। वर्किंग कमेटी ने उनकी इस पेशकश को ठुकरा दी थी। लेकिन राहुल गांधी तब से अपने इस्तीफे पर अड़े हुए थे। इस्तीफे बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नए अध्यक्ष का चुनाव करे।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। लोगों ट्विटर पर तरह मीम्स शेयर कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें...बहराइच: नैनिहा के खड़िया गांव निवासी रामकेवल पर तेंदुए का हमला, दस मिनट संघर्ष कर बचाई जिंदगी

एक यूजर्स ने दक्षिण भारतीय एक्टर अजीत कुमार की रोते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा है। यह खबर सुनने के बाद कांग्रेस नेताओं का ऐसा है हाल।



एक ने पीएम मोदी की सोचते हुए फोटो शेयर किया है और लिखा है राहुल के इस्तीफे के बाद बीजेपी और मोदी का हाल।













Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story