×

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर भड़की कांग्रेस, जानें किस नेता ने क्या कहा?

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर कांग्रेस पार्टी सहित सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आ रही है। देखें किसने क्या कहा?

Aman Kumar Singh
Published on: 24 March 2023 3:22 PM GMT (Updated on: 24 March 2023 6:51 PM GMT)
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर भड़की कांग्रेस, जानें किस नेता ने क्या कहा?
X
मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत (Social Media)

Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म (Rahul Gandhi disqualified as Lok Sabha MP) होने के बाद सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आ रही है। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है।' जबकि, कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट के प्रमुख जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन पर कहा कि, हम इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक तरीके से लड़ेंगे।'

भूपेश बघेल- अडानी पर चर्चा से भागने की है कवायद

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) ने राहुल गांधी को लेकर कहा, 'राहुल गांधी ने देश की जनता को संदेश दिया कि डरो मत और उन्हें डराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा, अडानी की चर्चा से भागने के लिए तमाम प्रकार की कवायद हो रही है। इंदिरा गांधी को भी डराने की कोशिश की गई थी। लेकिन, डरा नहीं पाए। राहुल गांधी देश की समस्याओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे।'

केजरीवाल- इतिहास का सबसे कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री हैं मोदी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'क्या हाल बना दिया देश का? अभी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी इन लोगों ने। डरते हो तुम लोग। भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री कोई अगर हुआ है...जो 12वीं पढ़ा है। कोई सबसे कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री हुआ है तो वह नरेंद्र मोदी हैं।'

हिमाचल सीएम- बीजेपी बौखला गई है

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा, 'राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करके उनकी आवाज को नहीं दबाया जा सकता। लोकतंत्र का जो गला घोटा जा रहा है, उस आवाज को जब राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक बुलंद किया तो बीजेपी बौखला गई।'

एस.पी. बघेल- राहुल सोचते थे वो संविधान से ऊपर हैं

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (S.P. Singh Baghel) ने कहा, 'राहुल गांधी सोचते थे कि देश के संविधान और कानून से वे ऊपर हैं। सूरत की अदालत के फैसले के बाद स्पीकर ने ये निर्णय लिया है।'

ममता बनर्जी- लोकतंत्र में नया निम्न स्तर देख रहे हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) ने कहा, 'पीएम मोदी के न्यू इंडिया में विपक्षी नेता बीजेपी के निशाने पर हैं। जबकि, क्रिमिनल बैकगॉउन्ड वाले बीजेपी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है। विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। आज, हम संवैधानिक लोकतंत्र में एक नया निम्न स्तर देख रहे हैं।'

सुशील मोदी- जो भी हुआ उसमें आश्चर्य की बात नहीं

भाजपा सांसद सुशील मोदी (BJP MP Sushil Modi) ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कहा, कि 'इस मामले में जो भी कुछ हुआ उसमें आश्चर्य की बात नहीं है। अदालत का फैसला आने के बाद उनती सदस्यता जाना संभावित था, ये मेरे लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है।'

CM गहलोत- ये तानाशाही का एक और उदाहरण

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने बीजेपी के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा, 'राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।' एक अन्य ट्वीट में सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया. इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।'

जयराम रमेश- हम न चुप रहेंगे

कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट के प्रमुख जयराम रमेश ने राहुल गांधी की सदस्यता पर लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन के बाद कहा कि, 'हम इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक तरीके से लड़ेंगे। हम न चुप रहेंगे और ही घबराएंगे।

प्रियंका ने भी किया ट्वीट

राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr ललित मोदी घोटाला- 425 Cr मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं. क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story